समस्त भारतवर्ष में हिन्दी का परचम लहराने हेतु शब्दवीणा की यात्रा प्रारंभ:-डॉ. रश्मि प्रियदर्शनी

विश्वनाथ आनंद ।
गया( बिहार )-राष्ट्रीय साहित्यिक-सह-सांस्कृतिक संस्था ‘शब्दवीणा’ की कानपुर जिला समिति के तत्वावधान में हिन्दी माह के तहत काव्य अनुष्ठान-सह-सम्मान समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि शिव कुमार सिंह कुंवर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि सुरेश फक्कड़, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि हरि प्रकाश बाजपेयी अकेला, संयोजक अनुराग सैनी मुकुंद, उत्तर प्रदेश साहित्य मंत्री, शब्दवीणा, संचालक राघव दुबे कानपुर जिला उपाध्यक्ष, शब्दवीणा एवं सभी मंचस्थ अतिथियों ने माँ शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। पुष्पांजलि के उपरांत कवयित्री सुनीता तिवारी ने सरस्वती वंदना की सुमधुर प्रस्तुति दी। मंचस्थ अतिथियों एवं सभी आमंत्रित साहित्यकारों को अंगवस्त्र, शाॅल एवं पुष्पमाला, प्रतीक चिह्न प्रदान करके सम्मानित किया गया। काव्य अनुष्ठान में आमंत्रित रचनाकारों में अशोक शास्त्री सुरेन्द्र सीकर, राजहंस राज, संदीप सैनी, राघव दुबे, अनुराग पाण्डेय, अनुराग सैनी मुकुंद, नुरैन फैजाबादी, राजकुमार सचान, अनुज मनमीत, सुषमा सेंगर, सुनीता तिवारी, अंशुमान दीक्षित, देवी चरण कश्यप, राजेश सिंह, अक्षत व्योम, आदित्य अजीब, रीता सिंह, अभिषेक अज्ञानी एवं गोविंद नारायण शांडिल्य ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम संयोजक अनुराग सैनी ‘मुकुन्द’, साहित्य मंत्री (उ.प्र) ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

कार्यक्रम की दिग्दर्शक शब्दवीणा की संस्थापक-सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. रश्मि प्रियदर्शनी ने शब्दवीणा उत्तर प्रदेश समिति एवं कानपुर जिला समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हिन्दी दिवस को समर्पित इस भव्य काव्य अनुष्ठान के आयोजन हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दीं। डॉ. रश्मि ने अपनी शुभकामना में कहा कि समस्त भारतवर्ष में हिन्दी का परचम लहराने हेतु शब्दवीणा की यात्रा प्रारंभ हो चुकी है। शब्दवीणा कानपुर जिला समिति के तत्वावधान में आयोजित यह काव्य अनुष्ठान अविस्मरणीय सिद्ध होगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शब्दवीणा के केन्द्रीय फेसबुक पेज से किया गया, जिससे जुड़कर कोलकाता से शब्दवीणा के राष्ट्रीय संयोजक कौशल किशोर त्रिवेदी, उत्तराखंड से राष्ट्रीय सचिव महावीर सिंह वीर, दिल्ली से राष्ट्रीय साहित्य मंत्री वंदना चौधरी, नेपाल से राष्ट्रीय उप साहित्य मंत्री डॉ. आनंद कुमार त्रिपाठी, गया से राष्ट्रीय प्रचार मंत्री डॉ. रवि प्रकाश, कर्नाटक से प्रदेश साहित्य मंत्री निगम राज, सचिव ब्रजेन्द्र मिश्र, बिहार प्रदेश संरक्षक प्रो. सुबोध कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. वीरेन्द्र कुमार, पश्चिम बंगाल प्रदेश अध्यक्ष राम नाथ बेखबर, उपाध्यक्ष हीरा लाल साव, गुजरात प्रदेश उपाध्यक्ष नंद किशोर जोशी व प्रदेश प्रचार मंत्री सम्राट पंकज, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आशा मेहर किरण, पटना जिला साहित्य मंत्री प्रो. सुनील कुमार उपाध्याय, सीमा मौर्य शैली, डॉ सुषमा सेंगर, सौमेंद्र राज त्रिपाठी सहित अनेक साहित्यानुरागी दर्शकों ने काव्यानुष्ठान का आनंद उठाया