पत्रकार संगठन द्वारा प्रखण्ड कार्यालय परिसर में किया गया पौधरोपण

संतोष कुमार ।

प्रखण्ड कार्यालय परिसर में नवादा जिला पत्रकार संगठन के बैनर तले रजौली प्रखण्ड इकाई के अध्यक्ष कुमार मनीष देव की अध्यक्षता में पौधरोपण किया गया।इस दौरान बीडीओ संजीव झा,सीओ गुफरान मजहरी,प्रखण्ड प्रमुख प्रतिनिधि बब्लू यादव एवं बीईओ दिगम्बर ठाकुर भी मौजूद रहे।प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है।

पेड़-पौधों से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है, जो हमें जीवित रखने के लिए बहुत आवश्यक है।कई पेड़-पौधों की छाल औषधि बनाने के भी काम आती है। इनकी लकड़ियों से फर्नीचर बनाए जाते हैं। पेड़ों से हमें कागज़ की भी प्राप्ति होती है। पेड़-पौधों की सूखी पत्तियों से खाद भी बनती है। पेड़-पौधे हमारे पर्यावरण को भी सुरक्षित रखते हैं, अतः हमें पेड़-पौधे नहीं काटने चाहिए। आज हम अपने लालच के लिए पेड़-पौधे काटकर अपने पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे पक्षियों के घर उजड़ रहे हैं तथा वातावरण भी दूषित हो रहा है।वृक्ष काटने से ही बाढ़, भूमि-स्खलन आदि होते हैं।इसीलिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है इसके कही सारे लाभ हमारे जीवन में होते हैं।इस मौके पर पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार राय,राजेश कुमार,राहुल कुमार एवं संतोष कुमार के अलावे कई शिक्षकगण भी मौजूद रहे।