नावलिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या

चंदन मिश्रा ।

आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के लिए शव को मोरहर नदी के धारा में फेंका।

शेरघाटी। आमस-शेरघाटी सीमा पर मोरहर नदी में सोमवार की रात लगभग 6 वर्ष की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दिया गया।दुष्कर्मी करने वाला आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।स्थानीय लोगो ने बताया कि घटना रात लगभग दस बजे की है। 112 पर कॉल कर पुलिस को जानकारी दी गई ।थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस तत्काल पहुंच कर मामले की छानबीन करते हुए संबंधीत दो आरोपियों को अपने कब्जे में ले ली है। उसके निशानदेही पर नाबालिग लड़की का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल गया भेज दीया है।इधर घटना स्थल पर पहुँचे शेरघाटी एएसपी डॉक्टर के रामदास के नेतृत्व में पुलिस जांच कर रही है। नदी से नग्न अवस्था में शव बरामद किया गया है।

पीड़िता की मां एवं स्वजन ने बताया कि रात 10 बजे गांव के दो युवकों ने सोए अवस्था में बच्ची को उठाकर पास में रहे नदी के किनारे मोरहर नदी पुल पार कर आमस थाना क्षेत्र के चिताप खुर्द गांव सीमा में लाया और बारी बारी से दुष्कर्म किया। संभावना व्यक्त किया जा रहा है, कि ग्रामिणो द्वारा खोजबीन का शोरगुल सुनकर घटना कृत क्षेत्र तक पहुंचने का आभास होते ही दुष्कर्मी लड़की की हत्या कर नदी के झाड़ी के पास पानी में डालकर कर छोड़ दिया।
लेकिन आखिरकार ग्रामीण खोजते खोजते पहुंच गए जहां लड़की को नग्न अवस्था में मृत पाया। फिर पुलिस को सूचना दी गई। रात्रि में ही ग्रामीणों ने आरोपित संदीप मांझी एवं गौतम कुमार को लप्पड़ थप्पड़ करते हुए पुलिस को सौंप दिया।
दोनो आरोपित युवक पुलिस गिरफ्त में हैं, पूछताछ की जा रही है।

स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल
मृतका की माता का रो रो कर बुरा हाल है। वह अपनी झोपड़ी के आगे बेसुध रोए जा रही है। रोते रोते अचेत होने पर आस पास से ढाढस बंधाते महिलाएं पानी का छींटा लगाकर चेतना में लाती हैं। वह बेटी का अंतिम बार मुंह देखने के लिए अपने रूदन क्रंदन में बखान करती हैं।
कैसे हुई घटना
पीड़ित के रोते बिलखते स्वजन बताते हैं कि गर्मी से बचने के लिए पूरा परिवार अपने झोपड़ीनुमा घर के बाहर सोए हुए थे। उसकी दो बड़ी बेटियां पड़ोस में झूमर के लिए गई हुई थी। लगभग दस बजे जब लौटी तो देखी सभी लोग सोए हुए हैं। लेकिन उसकी छोटी बहन नहीं है। फिर अपनी माता पिता को जगाकर पूछी। नहीं मिलने पर खोजबीन होने लगा। कुछ देर पहले तक जो गांव का लड़का टहल रहा था। संदेह हुआ। उसकी खोज की गई। घर में नहीं मिला। सन्देह हुआ तो खोज बीन शुरू हुआ जिसका परिणाम हुआ कि आरोपित तत्काल पकड़ में आ गया। फिलहाल एफएसएल टीम के पहुंचने का इंतजार है।
इधर घटना के बाद गया सिटी एसपी प्रेरणा कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए घटना का उद्भेदन किया है।