बिहार के युवाओं में सामाजिक, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं बिहार के गौरवशाली विरासत का ज्ञान वर्धन करने हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा

मनोज कुमार ।

गया, 23 अगस्त, 2024, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वावधान में “बिहार के युवाओं में सामाजिक, नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने एवं बिहार के गौरवशाली विरासत का ज्ञान वर्धन करने हेतु कार्यक्रम चलाया जा रहा है।इसी परिप्रेक्ष्य में गया जिला में दिनांक 20.08.2024 एवं 22.08.2024 को जगजीवन कॉलेज, मानपुर, गया में वाद विवाद, चित्रकला, नृत्य (शास्त्रीय/लोकनृत्य), गायन, वादन एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे छात्र एवं छात्राओं द्वारा बढ़ चढ़ कर भाग लिया गया।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है की बिहार के युवा पीढ़ियों को बिहार के पौराणिक, ऐतिहासिक तथा गौरवशाली विरासत के बारे में जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें सुरक्षित बनाए रखने हेतु प्रेरित करना हैं।

आज पूर्वाह्न 07 बजे समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी निकाला गया, जिसमे जिला स्कूल के बच्चे, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी, स्कॉट एंड गाइड इत्यादि शामिल हुए। कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुरभि बाला, पर्यटन लिपिक राणा गौतम शामिल हुए।कल दिनांक 24 अगस्त, 2024 को माननीय उप मुख्यमंत्री, बिहार श्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में महाबोधि सांस्कृतिक केंद्र, बोधगया में बिहार विरासत ज्ञानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे प्रतियोगिता में शामिल बच्चें भाग लेंगे। साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।