डॉ मनीष पंकज मिश्रा नें भाजपा के नेताओं के साथ घर-घर जाकर तिरंगा लगाने की अपील की

विशाल वैभव ।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर “प्रत्येक घर तिरंगा” कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बागवानी प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ मनीष पंकज मिश्रा नें भाजपा के नेताओं के साथ घर-घर जाकर तिरंगा लगाने की अपील की और कहा की अपने-अपने आवास पर तिरंगा झंडा अवश्य लगाएँ। इस अवसर पर डॉक्टर मनीष पंकज मिश्रा ने कहा का की देशभक्ति की भावना को जागृत करना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के महत्व को समझाना है। तिरंगा, हमारे देश की स्वतंत्रता, एकता, और अखंडता का प्रतीक है। यह ध्वज न केवल हमारी राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक है, बल्कि हमारी विविधता में एकता का भी संदेश देता है।तिरंगे में तीन रंग होते हैं:

केसरिया, सफेद, और हरा। केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है, जो हमारे देश के वीर सैनिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता को दर्शाता है। प्रत्येक घर तिरंगा” कार्यक्रम के माध्यम से, देशवासियों को यह संदेश दिया जाता है कि हमें अपने तिरंगे के महत्व को समझना चाहिए और इसे गर्व के साथ फहराना चाहिए। यह कार्यक्रम हमें अपने देश के प्रति कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करता है।आज के घर घर तिरंगा कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, जिला महामंत्री गोपाल यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पाण्डेय, जदयू नेता नीरज वर्मा, अभिषेक कुमार, बबलू गुप्ता।