भारत के संसद में ऐसी कटुता संसदीय मर्यादा के लिए ठीक नहीं— जन सुराज नेता नीरज सिंह उद्योगपति

गजेंद्र कुमार सिंह ।
शिवहर—- जिले के जन स्वराज नेता नीरज सिंह ने बताया भारतीय लोकतंत्र की विश्व में प्रतिष्ठा है ।संविधान के प्रति निष्ठा अधिकतम आदर्श स्थिति तक ले जाती है, आज भारत के सदन में किसी विषय पर केंद्रित होकर सकारात्मक चर्चा नहीं हो पा रही है,हो सकता है कि कुछ राजनीतिक बिंदुओं पर विपक्ष और सत्ता पक्ष एक राय ना हो पर राष्ट्र की अस्मिता से जुड़े मुद्दों पर पक्ष- विपक्ष की राजनीति न कर राष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर एक साथ होना चाहिए। उक्त जानकारी जन सुराज नेता नीरज सिंह उद्योगपति ने एक विशेष भेंट वार्ता में बताया है।

जन सुराज नेता व नीरज सिंह फाउंडेशन के संस्थापक नीरज सिंह उद्योगपति ने कहा है कि गठबंधन सरकार पहले भी रही है, जब अटल बिहारी वाजपेई और नरसिम्हा राव की भी सरकारें गठबंधन से ही बनी थी। इस बार भी गठबंधन सरकार है मगर आज की स्थिति भिन्न है।
जन सुराज नेता नीरज सिंह उद्योगपति ने बताया है कि विरोध के स्थान पर शत्रु भाव बढ़ता जा रहा है ।ऐसी कटुता संसदीय मर्यादा के लिए ठीक नहीं है ।हर सदस्य को समझना चाहिए कि वह लाखों जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उनका सलीके से अपनी बात रखने का अलग ही महत्व है ।इस बात को उन्हें आत्मसात करना चाहिए।