जनता दरबार में 8 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन,3 नए मामलों में नोटिस

संतोष कुमार ।

थाने में शनिवार को अंचलाधिकारी मो गुफरान मजहरी एवं थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार के नेतृत्व में जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस दौरान 8 मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया,जबकि 3 मामलों में नोटिस किया गया।इस मौके पर अंचल नाजिर शिवशंकर कुमार एवं राजस्व कर्मचारी नंदन कुमार मौजूद रहे।अंचलाधिकारी ने बताया कि अंचल क्षेत्र से जमीन से संबंधित विवाद के 11 मामले जनता दरबार में पहूंचे थे।जिसमें 8 मामलों के दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी के कारण ऑन द स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।निष्पादित मामलों में करमा कला गांव निवासी अशोक साव का विवाद दिवाकर साव,करिगांव निवासी नथुनी राजवंशी का विवाद विपिन सिंह,अधबरवा गांव निवासी ललिता देवी का विवाद नरेश राजवंशी,दोपटा गांव निवासी उमेश प्रसाद यादव का विवाद सुबोध कुमार,हरैयाकोला गांव निवासी भरत सिंह का विवाद राजो यादव,रजौली निवासी प्रभा देवी का विवाद शंकर पाण्डेय,गैरिबा निवासी भुवनेश्वर प्रसाद का विवाद राहुल कुमार एवं धमौल गांव निवासी कुमार राम का विवाद महेंद्र राजवंशी से था।

वहीं जनता दरबार में आये तीन मामलों में महसई मोहल्ला निवासी कलेश्वर माली का विवाद पिंकु देवी,अमावां पूर्वी निवासी भूषण प्रसाद का विवाद जगदीश यादव एवं चितरकोली गांव निवासी राजकुमार तुरिया का विवाद मोहन तुरिया से है।उक्त तीनों नए मामले में द्वितीय पक्ष के लोगों की उपस्थिति नहीं रहने के कारण द्वितीय पक्ष को नोटिस जारी किया गया है।उन्हें अगले शनिवार को लगने वाली जनता दरबार में हाजिर होने को कहा गया है।बताते चलें कि सरकारी निर्देशानुसार प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार लगा कर विवादित मामलों का निष्पादन अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष के द्वारा करना है।प्रत्येक शनिवार की तरह इस बार भी जनता दरबार लगाया गया।जिसमें रैयती भूमि से सम्बंधित विवादों को निराकरण किया गया।साथ ही आमलोगों से अपील किया गया कि वे जमीन से सम्बंधित विवाद को लेकर आपस मे झगड़ा न करें,बल्कि थाना परिसर में लगने वाले जनता दरबार में आएं।