पुलिस बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

DIWAKAR TIWARY.

सासाराम। बीते दिनों बिहार विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बिहार पुलिस की बर्बरतापूर्ण व्यवहार के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस की रोहतास जिला इकाई ने शहर के पोस्ट ऑफिस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने किया तथा इस दौरान काफी संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान डॉ जावेद अख्तर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धनंजय मेहता, राधा सिंह, यूथ कांग्रेस के रोहतास जिला अध्यक्ष विवेक कुमार उर्फ डब्लू, मनीष चौबे, तौफीक अहमद मकरानी, तारिख अनवर, अताउर रहमान मकरानी, शैलेंद्र गुप्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।