तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से महिला घायल

चंदन मिश्रा ।

शेरघाटी।नेशनल हाईवे दो हम्जापुर के निकट तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन के चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल महिला के पहचान ज़ुलैख़ा खातून के रूप में किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने घर के बाहर घूम रही थी

तभी तेज रफ्तार का नियंत्रित वाहन के चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जिससे शेरघाटी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं महिला की स्थिति को नाजुक देखते हुए गया मगध मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।