बिहार मे नित्य दिन हत्या, लूट, अपहरण,बलात्कार है, यही नीतीश कुमार का सुशासन सरकार है _ कॉंग्रेस

मनोज कुमार ।
बिहार में नीतीश कुमार के सुशासन की सरकार में अब सूबे के पूर्व मंत्री, वी आई पी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता जितन साहनी की निर्मम हत्या, विगत तीन दिनों मे 12 दुष्कर्म की वारदातें, जिनमे अधिकांश नाबालिग, तथा नित्य दिन लूट, अपहरण की घटना आम बन गई है।आज बिहार सरकार के महा जंगलराज के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, एवं विजय कुमार सिन्हा का पुतला दहन कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर कर इनके खिलाफ जम कर नारेबाजी किया ।इस अवसर पर उपस्थित गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, चंद्रिका प्रसाद यादव, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ लबी सिंह, रंजीत कुमार सिंह, प्रदीपशर्मा, धर्मेंद्र कुमार निराला, टिंकू गिरी, मोहम्मद अजहरुद्दीन, शशि कांत सिन्हा, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, खिदीर हयत, प्रशांतभूषण, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, कैलाश यादव, युवा कॉंग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा प्रकाश, रूपेश चौधरी, विनोद उपाध्याय, आदि ने कहा कि बिहार में जब पूर्व मंत्री का परिवार सुरक्षित नहीं है, तो आमजन की क्या हालत होगी।

नेताओं ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के लगातार पुलों के धराशायी होने पर अधिकारियों को सख्त निर्देश देने के बजाय सार्वजानिक मंच पर दोषी अधिकारियों को हाथ जोड़ने, पैर पकड़ने की बातें सुन कर बिहारवासि अचंभित है।नेताओं ने कहा कि राज्य में लगभग प्रति दिन मासूम बच्चियों, छात्राएं, महिलाओ के साथ बलात्कार की घटनाएं आम होती जा रही है,लूट, अपहरण का भी बाजर गर्म है। सूबे के पुलिस, प्रशासन किसी को सुनने को तैयार नहीं है, सभी सरकारी विभाग घुस का घोषला एवं भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है।नेताओं ने वी आई पी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता के हत्यारे को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा सूबे में कानून का राज स्थापित करने की मांग सरकार से की है।नेताओं ने कहा कि कल की बिहार की घटना की निंदा इंडिया गठबंधन के नायक कॉंग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडगे, प्रियंका गांधी एवं बिहार प्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने वी आई पी पार्टी के प्रमुख मुकेश साहनी के पिता जी के हत्यारे को शीघ्र गिरफतार कर कड़ी सजा की मांग की है