मानपुर नगर अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार एवं नगर मंत्री रीतिक रौशन को बनाया गया

मनोज कुमार ।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मानपुर नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पशुपतिनाथ उपमन्यु, दक्षिण बिहार विशेष आमंत्रित सदस्य सूरज सिंह, नगर अध्यक्ष डॉक्टर सुनील कुमार, पूर्व नगर मंत्री रंजित कुमार उद्घाटनकर्ता के रूप में उपस्थित हुए।राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पशुपतिनाथ उपमन्यु ने संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद 1948 से ही राष्ट्र के लिए अपनी सनातन संस्कृति के साथ समाज की रक्षा हेतु प्रतिबद्धता के साथ काम करने का संकल्प लिया है।विशेष आमंत्रित सदस्य सूरज सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण के व्यापक संदर्भ में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वाला दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो राजनीतिक दल से ऊपर उठकर कार्य करता है।

पूर्व नगर मंत्री रंजित कुमार ने विगत एक वर्ष में संगठन द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक मुद्दों को लेकर किए गए संघर्ष का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। प्रदेश कार्यकारी परिषद सदस्य मुरारी मयंक ने गत वर्ष के कार्यकारिणी को सफल कार्यकाल का निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी।विशेष आमंत्रित सदस्य सूरज सिंह नगर इकाई को भंग करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें नगर अध्यक्ष के रूप में जगजीवन कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार को मनोनीत किया, वहीं नगर मंत्री जगजीवन कॉलेज के छात्र रितिक रौशन को बनाया गया। वही नए दायित्व के रूप में मानपुर नगर उपाध्यक्ष के रूप में दिनेश ,अरविंद, हिमांशु सिंह, मोहम्मद इरफान को बनाया गया वही मानपुर नगर सहमंत्री में रोहित कुमार ,गौतम, अनामिका कुमारी , दिव्या कुमारी और शिवम् कुमार और आदित्य सागर को बनाया गया। वही कार्यालय मंत्री सोनू कुमार और हर्ष कुमार को बनाया गया कोशाअध्यक्ष साहिल कुमार और हिमांशु कुमार को बनाया गया, सोशल मीडिया प्रमुख अमरजीत कुमार, SFD प्रमुख राजा कुमार, SFS प्रमुख गौतम कुमार, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख मुस्कान कुमारी ,और जोशी कुमार को बनाया गया, खेलो भारत दीपक कुमार और सूरज कुमार ,छात्रावास प्रमुख गौतम कुमार, कल्याण छात्रावास प्रमुख साजिया प्रवीन, सदस्य कार्यकारणी में अंकित, पुरूषोतम, विक्रम,राहुल,सुमन राज और पंकज को बनाया गया,खेलो भारत सह प्रमुख प्रियांशु सिंह,SFD सह प्रमुख नौशाद आलम ,SFS प्रमुख मुन्ना और राजेश को बनाया गया।