बोधगया गया राजगीर और नालंदा को पर्यटन कॉरिडोर से जोड़ने की पहल,केंद्रीय पर्यटन मंत्री से मिले मांझी

MANOJ KUMAR.

केंद्रीय लघु एवं सूक्ष्म मंत्री जीतन राम मांझी ने बोधगया गया नालंदा और राजगीर को पर्यटन कॉरिडोर के रूप में विकसित करने की मांग केंद्रीय पर्यटन मंत्री भैरव सिंह शेखावत के पास की।

गया राजगीर बोधगया और नालंदा पर्यटन की दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है सालों भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बोधगया राजगीर नालंदा और गया को एक साथ पर्यटन कॉरिडोर से जुड़ने की जरूरत है ताकि देसी विदेशी पर्यटकों को सुविधा हो सके और आसानी से इन क्षेत्रों में भ्रमण कर सके इसी के संबंध में श्री मांझी ने भैरव सिंह शेखावत से मुलाकात की और कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है बिहार को विकसित करने में पर्यटन भी एक अहम भूमिका रखती है इसलिए इस पर विचार किया करने की जरूरत है उक्त बातें कहे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कही इसपर पर्यटन मंत्री भैरव सिंह शेखावत का सकारात्मक पहल रहा है और जल्द से जल्द इस दिशा में आगे विमर्श कर धरातल पर उतरने का प्रयास किया जाएगा यह महत्वपूर्ण विषय है जिस पर देश विदेश के सैलानी को लाभ मिलेगा।
पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई .नंदलाल मांझी ने उपयुक्त जानकारी देते हुए कहा कि श्री मांझी जी गया के साथ-साथ बिहार के भी प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द ही इसका सकारात्मक असर दिखेगा। देश विदेश के पर्यटकों को सुविधा होगी।