राष्ट्रीय जनता दल का 28वां स्थापना दिवस पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने करने के संकल्प के साथ मनाया गया।

मनोज कुमार,

(पर्यावरण को संतुलित करने के लिए बिहार के हर लोग एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं- विनय कुशवाहा)
राष्ट्रीय जनता दल के 28 वहां स्थापना दिवस गया के अंतरराष्ट्रीय स्थल प्रेतशिला एवं मिलिट्री कैंट में पौधारोपण करके राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने मनाया।
इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव महात्मा ज्योतिबा फुले क्रांतिकारी संघ के राष्ट्रीय संयोजक विनय कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल का झंडा हरा है गमछा हरा है और हम सभी बिहार में हरियाली चाहते हैं इसलिए 28वां में स्थापना दिवस पौधारोपण करके एवं पौधा पेड़ बन जाए इसकी रक्षा हेतु संकल्प लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देश पर पूरे बिहार में स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया जा रहा है।
विनय कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह से आज पूरे देश दुनिया मौसम प्रतिकूल हो चुका है 50 डिग्री से ऊपर तापमान चला गया बरसात पूरा नहीं होता है पूरा देश दुनिया आक्रांत है इसलिए इस देश के एक-एक लोगों का कर्तव्य है की एक-एक पेड़ लगाकर पर्यावरण को संतुलित करें।
पार्टी के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गोप ने कहा कि पेड़ जीवन के लिए जरूरी है और पौधारोपण करके राष्ट्रीय जनता दल पूरे देश में या संदेश देना चाहती है की राष्ट्रीय जनता दल पर्यावरण के प्रति गंभीर है और एक-एक कार्यकर्ता आज पूरे बिहार में पौधारोपण करके पर्यावरण को संतुलित कर रहे हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक शिवबचन यादव, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वनाथ यादव,युवा राष्ट्रीय जनता दल के जिला के प्रधान महासचिव पवन कुमार वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद वर्मा,मुखदेव यादव, पंकज यादव, मुकेश चंद्रवंशी, अवधेश यादव, सत्येन्द्र पांडे, रविन्द्र कुमार यादव, दिव्यांश यादव, पप्पू कुशवाहा, गांगुली कुमार, कपिल कुशवाहा,चंदन कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।