श्री तुफानी ने बेतिया में सांसद संजय जयसवाल और बिहार सरकार मंत्री जनक राम के साथ किया योग

VISHAL VAIBHAV.

बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा सह बगहा जिला के किसान मोर्चा प्रभारी तारकेश्वर राम तुफानी ने योग दिवस और संत कबीर दास की जयंती पर बिहार सहित पूरे देश वासी को दिया शुभकामना

इस दौरान श्री तुफानी ने बेतिया में सांसद संजय जयसवाल और बिहार सरकार मंत्री जनक राम के साथ किया योग और कबीर दास की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया की,

कबीर साहब का जन्म कब हुआ ,यह ठीक ठीक जानकारी नहीं मिल पाई है। एक मान्यता और कबीर सागर के अनुसार उनका सशरिर अवतरण सन 1398(संवत 1455)में ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा को ब्रह्ममुहुर्त के समय लहरतारा तालाब में कमल पर हुआ था। जहां से नीरु नीमा नामक दंपत्ति उठा ले गए थे।उनकी इस लीला को उनके अनुयाई कबीर साहब प्रकट दिवस के रूप में मनाते हैं। वे जुलाहे का काम करके जीवन यापन करते थे।कबीर को अपने सच्चे ज्ञान का प्रमाण देने के लिए जीवन में 52 कसौटी से गुजरना पड़ा।

(17) Navada में NEET परीक्षा मामले की जांच करने गई CBI टीम पर हुआ हमला देखिए कैसे हुई CBI का विरोध। – YouTube
कबीर दास या कबीर 15वी सदी के भारतीय रहस्यवादी कवि और संत थे। वे हिंदी साहित्य के भक्तिकाल के निर्गुण शाखा के ज्ञान मार्गी उपशाखा के महानतम कवि थे। इनकी रचनाओं ने हिंदी प्रदेश के भक्ति आंदोलन को गहरे स्तर तक प्रभावित किया।उनकी रचनाएं सिक्खों के आदि ग्रंथ में सम्मिलित की गई है।ईश्वर के प्रति उनकी अटूट आस्था थी।उन्होंने समाज में फैली कुरीतियां कर्मकांड,अंधविश्वास की निंदा की सामाजिक बुराइयों की कड़ी आलोचना की।उनके जीवन काल के दौरान हिंदू और मुस्लिम दोनो ने उनका अनुसरण किया।कबीर पंथ नामक संप्रदाय इनकी शिक्षाओं के अनुयाई हैं। तारकेश्वर राम तुफानी ने कहा कि हम सभी को कबीर दास की जीवनी से सीख लेते हुए अपने जीवन को बेहतर बनाना चाहिए।