नालंदा के प्राचीन गौरवमयी संस्कृति को प्रधानमंत्री ने पुनर्स्थापित किया – मोर्चा

सुप्रीय सिंह ।

राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र चौहान प्रधान महासचिव नरेश महतो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन सिंह एवं मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि पूरे विश्व में ज्ञान और शिक्षा का केंद्र रहा नालंदा विश्वविद्यालय के नए कैंपस का लोकार्पण कर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नालंदा के प्राचीन गौरवमयी संस्कृति को पूनर्स्थापित करने का काम किये है। इसके लिए सामाजिक न्याय मोर्चा प्रधानमंत्री जी को बधाई देता है।

मोर्चा नेताओं ने कहा की 17 देश के सहयोग से नालंदा के राजगीर में बना नालंदा विश्वविद्यालय का कैंपस कई महीनो में खास है इसमें छात्रों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। नालंदा विश्वविद्यालय बिहार ही नहीं बल्कि देश का भी गौरव है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के शिक्षा के विकास के प्रति उनकी दूरदर्शी सोच की बदौलत भारत दुनिया मे ज्ञान और शिक्षा का केन्द्र बनेगा।

नीलमणि पटेल
प्रवक्ता