वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र किशोर जी को पद्म श्री पुरस्कार मिलने पर सामाजिक न्याय मोर्चा ने दी बधाई

सुप्रीय सिंह।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा केन्द्र सरकार के द्वारा की गयी थी किन्तु स्वास्थ कारण से वह पुरस्कार लेने नही जा सके आज पटना के डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने खुद ही उनके घर जाकर यह पुरस्कार उन्हे प्रदान किया।
राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र चौहान, प्रधान महासचिव नरेश महतो,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंदन सिंह,अमरेन्द्र सिंह क्रांति एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने हर्ष व्यक्त करते हुये उन्हे बधाई दी है।मोर्चा नेताओ ने कहा कि वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र किशोर जी को भाषा, शिक्षा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो पत्रकारिता के क्षेत्र मे उनके उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है।

नीलमणि पटेल
प्रवक्ता