शुभ्रा त्रिपाठी ने राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर दिया बधाई

VISHAL VAIBHAV.

बिहार बीजेपी प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह महिला मोर्चा सदस्य सह शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी ने राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर दिया बधाई एवम शुभकामना ।शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका सह बीजेपी प्रदेश कार्य समिति एवम महिला मोर्चा सदस्य शुभ्रा त्रिपाठी ने राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे को उनके आवास पर जाकर शुभकामना दी इस दौरान साथ में बिहार बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्षा सह राज्यसभा सांसद डॉक्टर धर्म शीला गुप्ता भी मौजुद रही। इस दौरान मैडम त्रिपाठी ने बताया की ये बिहार सहित पूरे चंपारण के लिए गौरव की बात है की हमारे राज्यसभा सांसद सतीश चन्द्र दुबे को मंत्री बनाया गया है तथा साथ ही उन सभी बिहार के सांसद जिन्हे मंत्री बनाया गया है सभी को शुभकामना और सभी सांसदों को भी शुभकामना मैडम त्रिपाठी ने कहा की सांसद सतीश चन्द्र दुबे पूरे देश और बिहार सहित चंपारण की उम्मीदों पर अपने कार्यशैली से बिलकुल खड़ा उतरेंगे, मुझे पुरा उम्मीद और भरोसा है।

शुभ लाभ मसाला कंपनी की प्रबंध निर्देशिका शुभ्रा त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद दिया और उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा की देश का विकास काफ़ी तीव्र गति से होगा और बिहार को जंगलराज से छुटकारा मिलेगा। मैडम त्रिपाठी ने बताया कि अब 2025 में एनडीए की सरकार भी बिहार में बननी तय है क्योंकि लगातार अपने क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान महिलाओं का ये विश्वास ही बतलाता है की बिहार में 2025में एनडीए सरकार। मैडम त्रिपाठी का जनसंपर्क 2024 लोकसभा चुनाव में भी काफ़ी काम आया और कहीं न कहीं महिलाओं की भागीदारी मोतीहारी लोकसभा क्षेत्र से राधामोहन सिंह और बेतिया लोकसभा क्षेत्र से संजय जायसवाल के जीत में अहम भूमिका में रही। मैडम त्रिपाठी ने इस दौरान इंडिया महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा की झूठ बोलने वाले और भ्रष्टाचारी परिवार वाले को जनता सबक सिखा दी और बिहार में 4 सीटों पर सिमटा दी। तो जनता भी समझ चुकी है और 2025 में भी बिहार में जनता इन्हे सबक सिखाएगी।