कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री बधाई के पात्र हैं

DHIRAJ.

गयाः युवा जदयू के गया जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ठाकुर जी को भारत दिए जाने के लिए मुख्यमंत्री और जदयू हमेशा से भारत रत्न देने की मांग कर रहा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकारी और गैर सरकारी मंचों से लगातार कर्पूरी ठाकुर जी भारत रत्न दिए जाने क मांग कर रहे थे।

उनकी मांग पर विचार करते हुए केंद्र सरकार ने कर्पूरी ठाकुर जी को मरणोपरांत भारत रत्न देकर बिहार के साथ ही देश का मान बढ़ाया है। कर्पूरी ठाकुर को अपना आदर्श मानने वाले नीतीश कुमार उनके पदचिन्हों पर ही चलते हैं और सादगी का परिचय देते हैं। कर्पूरी ठाकुर जी बिहार के दो बार मुख्यमंत्री, एक उपमुख्यमंत्री, 10 साल तक विपक्ष में नेता रहे हैं। इनकी सादगी और शालनिता हमेशा से इनको लोकप्रिय बनाया। इन्होंने समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के लिए हमेशा औज आवाज उठाया आज की तारफी में नीतीश कुमार भी सबका साथ सबका विकास की राह पर चलते हुए बिहार के विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं।