आमसभा को सफल बनाने को लेकर हुई फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं की बैठक

चंद्रमोहन चौधरी ।

महाराणा फाउंडेशन के तत्वावधान में बिक्रमगंज में आयोजित आमसभा को सफल बनाने को लेकर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आरा रोड़ में एक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता धनजी राय दलीपुर, और संचालन पिंटू सिंह कर्मा ने किया। बैठक में आगामी 5 जनवरी को काली स्थान तेंदुनी में होने वाले आम सभा को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। धनजी राय ने बताया कि महाराणा फाउंडेशन द्वारा 28 जनवरी को पटना में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस सह महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का आयोजन होने वाला है। उसको लेकर बिक्रमगंज में 5 जनवरी को काली स्थान तेंदुनी में एक आम सभा रखा गया है। जिसमें महाराणा फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम एल सी संजय कुमार सिंह शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि आम सभा में पूरे अनुमंडल क्षेत्र से पंचायत प्रतिनिधि, फाउंडेशन के समर्थक और काफी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन के लोग गांवों का दौरा कर लोगों को आम सभा में शामिल होने का आमंत्रण दे रहे हैं। बैठक में अमित राय तेनुअज, भोला सिंह मेदनी पुर, संजय सिंह बढ़ारी कला, राकेश राय लीलवछ, चिंटू सिंह समहुता, धनंजय सिंह करहसी, मुरलीधर दुबे खनीता, विजय राय खैरा भुतहा, सुनिल सिंह मैधरा, धनंजय सिंह पावरा, सत्येन्द्र सिंह सेमरी, ओमप्रकाश सिंह नोआंव, प्रविन्द्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष नगरपरिषद बिक्रमगंज, रितेश सिंह जयश्री, भोला सिंह कैथी, पिंटू सिंह नारायणपुर, सत्येन्द्र सिंह पंजरी, रवी भेलारी, रूपेश सिंह दिनारा, जनार्दन सिंह औराईं, बीरेंद्र सिंह गरूड़ा, सतीश कुमार सिंह राजपुर, योगेन्द्र सिंह कुरूर, भुटान सिंह दिनारा सहित कई लोगों ने भाग लिया।