मध्याह्न भोजन में मंडरा रहा संकट,भेंडरों को तीन माह से नहीं हुआ भुगतान

संतोष कुमार।

प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन में देने वाले सामानों की राशि 3 महीने से भेंडरों को नहीं मिलने के कारण प्रधानाध्यापकों को सामान देने में भेंडरों हिचकिचा रहे हैं।जिससे विद्यालय में बनने वाले मध्याहन भोजन पर असर पड़ने की संभावना है।अगर 10-15 दिनों में भेंडरों को राशि नहीं दिया गया तो मध्याहन भोजन पर असर पर सकता है।कुछ भेंडरों ने बताया कि 3 महीने से विद्यालय के प्रधानाध्यापकों द्वारा किराना सामानों का राशि नहीं दिया गया है।जिससे हम सभी भेंडरों विद्यालय में किराना सामान देने से हिचकिचा रहे हैं।क्योंकि हम लोगों को भी सामान खरीद कर बाजारों से लाना होता है।

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापकों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो कुछ प्रधानाध्यापकों ने हिचकीचाते हुए गुप्त तरीके से उक्त बातें बताया। जबकि इस संबंध में मध्यान भोजन प्रखंड प्रभारी शंकर कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा।जिससे और महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त नहीं हो सकी।विद्यालय के प्रधानाध्यापकों ने बताया कि मध्यान भोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी लेनी होती है तो प्रखंड मध्यान भोजन प्रभारी फोन उठाना मुनासीब भी नहीं समझते हैं।जिससे मध्याह्न भोजन से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं हो सकी है।वहीं इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमुद नारायण ने बताया कि भेंडरों को 3 महीने से राशि का निर्गत नहीं होने की सूचना मिला है व जांच पड़ताल किया जाएगा एवं विशेष जानकारी मध्याह्न भोजन प्रभारी ही देंगे।