होली एवं शब-ए- बारात पर्व , 2023 के अवसर पर जिलावासियों को अपर समाहर्ता श्रीमती सुधा गुप्ता द्वारा शुभकामना दिया गया

रजनीश कुमार ।

साथ ही जिले के जिले में शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलावासियों से अपील किया गया। इस वर्ष होली एवं शब-ए-बारात पर्व , 2023 का आयोजन 06 मार्च से प्रारंभ होकर 09 मार्च, 2023 तक मनाया जा रहा है।अपर समाहर्ता ने बताया कि होली एवं शब-ए- बारात पर्व , 2023 का पर्व पूरे भारत वर्ष में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है तथा बिहार में भी धूम-धाम से विधि विधान के साथ मनाया जाता है। मंदिरों में कलश की स्थापना की जाती है। तथा जगह-जगह पर होलिका दहन किया जाता हैं और मटका फोड़ने का समारोह का आयोजन किया जाता है। शांति समिति की बैठक में सदस्यों से जिले में संवेदनशील स्थानों की जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर शांति समिति के सदस्यों के साथ परिचर्चा किया गया तथा नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए सुझाव प्राप्त किया गया। बैठक में कार्यपालक अभियंता, बुडको को निदेश दिया गया कि त्यौहार को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से पानी की आपूर्त्ति किया जाए। साथ हीं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत को अपने अपने क्षेत्रों में सफाई कराने का निदेश दिया गया।