बजरंगबली मंदिर में दीप जलाकर मनाया गया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 74वां जन्मदिन

संतोष कुमार ।

प्रखंड क्षेत्र के बजरंगबली चौक स्थित बजरंगबली मंदिर प्रांगण में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री,आधुनिक भारत के शिल्पकार नरेन्द्र मोदी का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि हम सभी असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत,जन-जन के नेता,देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन बजरंगबली के चरणों में प्रधानमंत्री का चित्र रख कर 74वें साल पर 74 घी के दीपक प्रज्जवलित कर रजौली भाजपा परिवार साथ मनाया गया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि हम सभी भाजपा परिवार ईश्वर से प्रार्थना किया कि नरेन्द्र मोदी यूंही सदैव,स्वस्थ्य,प्रसन्न,दीघार्यु रहे. सदैव ऐसे ही मां भारती की सेवा करते रहे।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यूंही इसी तरह देश को परम वैभव एवं विकसित भारत बनाने की दिशा में निरंतरता के साथ कार्य करते रहे.गगन ने बताया कि आज के दिन से 17 सितंबर से 2 अक्टबूर तक हमारी पार्टी पूरे देश में कई वर्षों से सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाती है।

सेवा पखवाड़ा के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मदद करती है। बूथ पर सेवा पखवाड़ा के माध्यम से विभिन्न तरह का कार्यक्रम चलाया जाता है।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता संजय कुमार अधिवक्ता, रंजन कुमार बब्लू, प्रमोद कुमार, मनोज बरहपूरिया, ऋषि कपूर, विमल राजवंशी,वीरेन्द्र प्रसाद ने विस्तृत रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवनी एवं उनके द्वारा देशवासियों,गरीब कल्याण के लिये किये गये कार्यों के संबंध में अवगत कराया।विकसित भारत का संकंल्प भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया।इस मौके पर अमावां मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता संजय कुमार अधिवक्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य रंजन कुमार बब्लू, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी, मंडल महामंत्री संतोष वर्मा, अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार, देवेन्द्र प्रसाद दीवान,नवीन कंधवे,संजय कुमार बंटी,मंडल उपाध्यक्ष मनोज बरहपूरिया,धनंजय कुमार धन्नु,वीरेन्द्र प्रसाद,दिलीप कुमार द्वीप,ऋषि कपूर, हरिनंदन राजवंशी,मिथिलेश राजवंशी,कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, दीपक कुमार दीपू,शंकर कुमार,पप्पू साव,युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष बब्लू पंडित,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामभजन प्रसाद,मानदेव तूरिया,रामरतन यादव,गप्पू सिंह, कारू साव,मुन्ना चंद्रवंशी,राजेश सिंह, नीरज कुमार मंटू,कुंदन सिंह, रंजेश कुमार, लल्लू कुमार रजौली भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You may have missed