आगामी 8 सितंबर दिन रविवार को मां छिन्नमस्तीके की पावन धरती पर विश्व ब्राह्मण संघ व विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का किया जाएगा आयोजन- प्रदीप कुमार शर्मा

विश्वनाथ आनंद।
गया( बिहार /झारखंड)- झारखंड राज्य के रामगढ़ जिला अंतर्गत मां छिन्नमस्तीके की पावन धरती पर आगामी 8 सितंबर 2024 दिन रविवार को संध्या 4:30 बजे विश्व ब्राह्मण संघ एवं विप्र फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे को अभिनंदन सह सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा. उक्त जानकारी विश्व ब्राह्मण संघ सह नव मनोनीत झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही.

उन्होंने जारी प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा है कि अभिनंदन सम्मान समारोह में विश्व ब्राह्मण संघ नव मनोनीत झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा एवं विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सी0 ए0 जयप्रकाश शर्मा को भी सम्मानित किया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि यह कार्यक्रम होटल मनोहर रेजिडेंसी के सभागार मे झंडा चौक रामगढ़ में किया जाएगा. उन्होंने उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा है कि उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम योगदान देते हुए लाभ उठावे.

You may have missed