प्रदीप कुमार शर्मा बने विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष

विश्वनाथ आनंद।
गया (बिहार झारखंड)- विश्व ब्राह्मण संघ झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा को ब्राह्मण संघ,के राष्ट्रीय अध्यक्ष केo सीo पांडेय के द्वारा मनोनीत किया गया है. यह बेहतर कार्य को देखते हुए दिया गया .झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने मुख्य महासचिव प्रदीप कुमार शर्मा को उनकी कर्मठता, अनुभवी, योग्य – जुझारू, समर्पित,लोकप्रियता एवं कार्यकरने की क्षमता तथा लगन को देखते हुए उनके नाम की अनुशंसा की तथा प्रदीप कुमार शर्मा ( पी. के. शर्मा ) रामगढ़ को सर्व सम्मति व भारी ध्वनि से कार्यकारिणी ने 2024-2027 के लिए झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपनी सहमति दी .

जिस पर संस्था ने सहमति दे दिया. ऐसे तो पूर्व में प्रदीप कुमार शर्मा झारखंड प्रदेश मुख्य महासचिव के पद पर आसीन थे. राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडेय ने नियुक्ति की अपनी अंतरिम मोहर लगाई, प्रदीप कुमार शर्मा पिछले 15 वर्षों से एक साधारण सदस्य से लेकर जिलाध्यक्ष, मुख्य महासचिव के में अनेकों छोटे बड़े कार्य किये थे.प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय, प्रदीप कुमार शर्मा, डाक्टर. एस. पी. पांडेय, राजीव रंजन त्रिवेदी,अमित मणि शर्मा,नवीन पाठक ,कैप्टन कमलेश तिवारी,रमेश चंद्र शर्मा, अरुण किरण मुखर्जी , गोकुल शर्मा, संगीता दुबे, कीर्ति गौरव पाठक, अजय दधीचि, अशोक पांडेय, लक्ष्मी चंद दीक्षित,श्याम लाल शर्मा,अशोक उपाध्याय, सी. ए. जे. पी. शर्मा, राजीव पांडे, राजेश गांगुली सहित अन्य लोगों ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दिया. प्रदेश अध्यक्ष पद पर आसीन होने के उपरांत सभी का आभार व्यक्त करते हुए प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि संस्था ने जो मुझे दायित्व दिया गया ,उसे पूरी निष्ठा से निभाउगा, संगठन में पहले से भी ज्यादा मज़बूती आयेगी . हालांकि नए प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होते ही पुरानी प्रदेश कमिटी भंग कर दी गई एवं नई कमिटी का विस्तार प्रदीप शर्मा जल्द करेगें, पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर पर समाज के लोंगो की समस्याएं दूर करने का प्रयास करते रहेंगे एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों से भी सहयोग मिलते रहेगा.

You may have missed