शिवहर जिलावासियों को मिला सम्मान-विधायक चेतन आनंद

गजेंद्र कुमार सिंह ।

शिवहर —- जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य स्तरीय बीस सूत्री समिति का भी गठन कर दिया है, इस समिति के अध्यक्ष खुद मुख्यमंत्री होंगे,जबकि कार्यकारी अध्यक्ष डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष की कुर्सी जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और भाजपा के ललन कुमार मंडल को दी गई है, तो वही शिवहर से विधायक चेतन आनंद को राज्य बीस सूत्री का सदस्य बनाया गया है।

जिसे उपराज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त है तो वही चेतन आनंद ने शिवहर विधानसभा के सभी लोगों को धन्यवाद देते हुए बताया कि यह शिवहर लोकसभा तथा शिवहर जिला का सम्मान हैं। साथ ही साथ बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री जी का आभार तथा धन्यवाद प्रकट की हैं।

 

You may have missed