पश्चिम मंडल के धनिया बगीचा सामुदायिक भवन में भारत के प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण सुना

विश्वनाथ आनंद,
गया (बिहार)- नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला समूहों को संबोधित किया. जिसका जिसका सीधा प्रसारण गया विधानसभा पश्चिम मंडल के धनिया बगीचा सामुदायिक भवन में महिला समूहों ने सुना, देश के प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति को अभिनंदन करते हुए कहा कि देश के नारी शक्तियों का विभिन्न क्षेत्रों में परचम लहरा रहे हैं. साईकिल से लेकर हवाई जहाज का उड़ान,खेल,रेलवे,मेट्रो सहित भारत माता की भूमि की रक्षा में अपने सहस्त्र जीवन के रूप में डटे हुए हैं .आज उनको वंदन अभिनंदन करते हैं. उन्होंने आगे कहा कि लखपति दीदी बनाना हैं.

महिलाओं के अधिकार के लिए दोनो सदनों से ध्वनि मतों से महिला आरक्षण बिल लाकर देश के बेटी और माताओं को 33% आरक्षण देकर सम्मान दिया, आने वाले समय में बेटा और बेटी दोनों सामान रूप में विकसित भारत बनाने में संकल्पित होंगे. आज के नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष करुणा सिंह,जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, रंजन कुमार सिंह,देवानंद पासवान,अभिषेक सिंह,शीला देवी, इंदु प्रजापति,द्रोपति देवी,पूनम कुमारी, पुष्पा देवी,मीना गुप्ता,कुंती देवी, विष्णि देवी,नीरू देवी, सुपत देवी,रेणु देवी,बेबी देवी,ममता देवी,किरण देवी सुगिया देवी,सुमन देवी सहित भारी संख्या में उपस्थित होकर प्रधानमंत्री जी का संबोधन लोगों ने सुना.

You may have missed