आधुनिक बिहार के निर्माता डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गई

मनोज कुमार ।
गया जिला कॉंग्रेस कमिटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम में महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार केशरी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी की 136 वीं जयंती मनाई गई।सर्वप्रथम डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात्‌ उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया।जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ गगन कुमार मिश्रा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जिन्हे श्रद्धापूर्वक बिहार के आमजन उन्हें बिहार केशरी तथा श्रीबाबू कहते थे, जिन्होंने अविभाजित बिहार के विकास मे अतुलनीय,अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें आधुनिक बिहार का निर्माता कहा जाता है।वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह किसानो, मजदूरों के मसीहा कहे जाते थे तथा बिहार के अनुसूचित जाति, जनजाति ब्राह्मण समुदाय के विरोध के बाद भी उन्हें बैजनाथ धाम मंदिर के गर्भ गृह तक ले जा कर दर्शन कराने का काम किए थे।नेताओं ने एक स्वर मे डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह को जिन्हे भारतरत्न देने हेतु बिहार सरकार द्वारा केंद्र सरकार को अग्रसारित करने के बाद भी अभी तक भारतरत्न नही मिलने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए, महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृहमंत्री से आधुनिक बिहार के निर्माता, बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह जी को अविलंब भारतरत्न देने की मांग दोहराया गया।

गया जिला कॉंग्रेस कमिटी द्वारा मगध प्रमंडल मुख्यालय गया जो श्रीबाबू का जन्मभूमि तथा कर्मभूमि रहने के कारण शहर ke राय काशीनाथ मोड़ पर इनकी आदम कद प्रतिमा लगाने की मांग स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार से किया गया।जयंती कार्यक्रम को पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, पूर्व गया जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू, वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर शशि शेखर सिंह, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, महासचिव प्रदीप शर्मा, राजीव कुमार उर्फ लंबी सिंह, कॉंग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद ताज उद्दी न, बबलू शर्मा, राजेश कुमार, शशि कांत सिन्हा, धनंजय सिंह, मोहम्मद रफीक, आदि ने संबोधित किया।

You may have missed