पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव का भाजपा कार्यकर्ताओं ने रजौली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया-गगन

संतोष कुमार ।

पूर्व मंत्री पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक नंदकिशोर यादव का रजौली पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने किया।मंच संचालन मंडल उपाध्यक्ष मनोज बरहपूरिया ने किया।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,महामंत्री संतोष वर्मा एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री को अंगवस्त्र एवं फूल-माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत देश के शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अमृत कलश का संग्रह सप्त ऋषियों की पावन भूमि रजौली पहुंचकर पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने किया।मंडल अध्यक्ष गगन ने बताया कि पूर्व मंत्री ने रजौली बाजार पैदल भ्रमण कर स्थानीय आम-आवाम से रू-ब-रू होकर मोदी सरकार के कार्यकाल में किये गये गरीब कल्याण योजनाओं एवं देशहित में लिए गये ऐतिहासिक निर्णयों के संबंध में विस्तृत रूप से जनसंवाद किया।

पूर्व मंत्री भाजपा महामंत्री संतोष वर्मा के घर के निकट पहुंचकर स्थानीय आम-आवाम एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने अपने संबोधन में “मेरा माटी मेरा देश” कार्यक्रम के संबंध में संबोधित करते हुए बताया कि हमारी पार्टी एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सोच इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों के प्रति समर्पित भाव से श्रृद्धांजलि अर्पित करने एवं उनके परिवार के लोगों को सम्मान देने का है।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि इसी क्रम में रजौली मंडल के विभिन्न शक्ति केन्द्रों,बूथों,घरो पर घर-घर जाकर मिट्टी लेकर पूर्व मंत्री को कलश समर्पित किया।ये कलश का मिट्टी पूरे देश से जाकर दिल्ली में अमर शहीदों के सम्मान में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। पूर्व मंत्री ने लोकसभा चुनाव में फिर से एक बार मोदी सरकार, फिर से एक बार भाजपा सरकार का संकल्प भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम-जनों को दिलवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए पूर्व मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आप सब एक-एक भाजपा कार्यकर्ता संगठित होकर एक टोली बनाकर अपने मंडल,शक्ति केन्द्र,बूथों पर घर-घर जाकर मोदी सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में आम-आवाम को अवगत कराते हुए फिर से एक बार देश का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बनाने का मतदाताओं से निवेदन करे।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने बताया कि पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव भाजपा महामंत्री संतोष कुमार वर्मा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय आम-जनों के साथ भोजन कर पटना रवाना हुए।मंडल अध्यक्ष गौरव शांडिल्य गगन ने इस सफल कार्यक्रम कार्यक्रम के लिए अपने रजौली मंडल महामंत्री संतोष वर्मा, अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार समस्त रजौली भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी महत्ती भूमिका इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निभाई।मैं अपने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।इस मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार,मंडल महामंत्री संतोष वर्मा,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,अतिपिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार,उपाध्यक्ष धनंजय कुमार, मनोज बरहपूरिया,सुरेन्द्र सिंह, वीरेंद्र प्रसाद,अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुसाफिर चौधरी,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुमार,किसान मोर्चा जिला मंत्री पवन कुमार,मेसकौर मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार,दिलीप कुमार द्वीप,खंड संचालक दिलीप कुमार, देवेन्द्र प्रसाद दीवान,भोला राजवंशी,ऋषि कपूर,अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष जावेद अंसारी,अमावां मंडल अध्यक्ष अजय सिंह,लौंद मंडल अध्यक्ष अवधेश कुशवाहा,सोशल मिडिया मंडल संयोजक राहुल कुमार पांडेय,मेसकौर जिला परिषद सदस्य सरोज राजवंशी,मानदेव तूरिया,जिला सोशल मीडिया सह संयोजक गुड्डू राय,सुरेन्द्र कुमार गोलू,आईटी सेल रजौली मंडल सह संयोजक शशि रंजन लल्ल,सुरेश सिंह,महादलित प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष हरिनंदन राजवंशी सैकड़ो भाजपा परिवारजन उपस्थित रहे।

You may have missed