मनोरंजन सिंह बने मुख्य पार्षद और अमृता देवी उप मुख्य पार्षद के लिए निर्वाचित, नौ पुराने वार्ड पार्षद चुनाव जीते

चंद्रमोहन चौधरी ।

बिक्रमगंज में रविवार को को नगर परिषद चुनाव को लेकर अहले सुबह से ही काफी गहमागहमी रहा। सुबह में प्रत्याशी और उनके समर्थक सासाराम बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल के लिए रवाना हो गए। मतगणना परिणाम आने तक लोग किसी किसी से मोबाइल पर पल पल की जानकारी लेते रहे। बिक्रमगंज नगर परिषद के 29 पदों के लिए चुनाव शुक्रवार को हुआ था जिसमें एक मतदान केंद्र का मतदान ईवीएम में आई तकनीकी गड़बड़ी के कारण रद्द हो गया था और वहां मतदान शनिवार को हुआ। रविवार को निर्धारित समय के अनुसार मतगणना शुरू हुआ और कुछ ही घंटों में परिणाम आने लगा। बिक्रमगंज नगर परिषद से मुख्य पार्षद पद के लिए मनोरंजन सिंह, उप मुख्य पार्षद के लिए अमृता देवी निर्वाचित हुई। मनोरंजन सिंह पहली बार चुनावी राजनीति में आये और विजयी रहे। जबकि अमृता देवी के श्वसुर स्व बिरेन्द्र सिंह पूर्व में उप मुख्य पार्षद रहे हैं। इससे पूर्व उनके पति प्रविन्द्र सिंह उर्फ मिंटू सिंह उप मुख्य पार्षद थे जो इस बार भी बार भी वार्ड पार्षद के लिए निर्वाचित हुए हैं और अब अमृता देवी निर्वाचित हुई हैं। बिक्रमगंज नगर परिषद के मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के लिए पहली बार सीधी चुनाव हुआ जिसमें मनोरंजन सिंह को मुख्य पार्षद और अमृता देवी को उप मुख्य पार्षद बनने का गौरव प्राप्त हुआ है।
वार्ड पार्षद के लिए परिणाम इस प्रकार है। वार्ड एक रिंकू कुमारी, वार्ड दो नितेश कुमार सिंह, वार्ड तीन पप्पू सेठ, वार्ड चार राम जी प्रसाद वार्ड पांच उमरावती देवी वार्ड छह गंगा देवी, वार्ड सात सैफ हुसैन वार्ड आठ रीन्दा देवी वार्ड नौ रामझारो देवी वार्ड 10 रानी देवी, वार्ड 11 अनवर फारूकी, वार्ड 12 कुसुम सिंह वार्ड 13 शशि बला कुमारी, वार्ड 14 प्रविन्द्र सिंह, वार्ड 15 मीरा देवी, वार्ड 16 संदीप कुमार, वार्ड 17 रूबी देवी, वार्ड 18 कुमारी अर्चना, वार्ड 19 रवि रंजन, वार्ड 20 पूनम कुमारी, वार्ड 21ललिता देवी, वार्ड 22 शहनाज बानो, वार्ड 23 जाहदा खातून, वार्ड 24 जसीम आलम, वार्ड 25 सुल्ताना खातून, वार्ड 26 रीता देवी और वार्ड 27 खैरुन निशा वार्ड पार्षद के लिए निर्वाचित हुई हैं।

You may have missed