सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह के तहत भाजपा ने चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम

दिवाकर तिवारी ।

रोहतास। सामाजिक न्याय सेवा सप्ताह अंतर्गत भाजपा जिला कार्यालय एवं शेरशाह सूरी इंटर स्तरीय हाई स्कूल के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की रोहतास जिला इकाई द्वारा वृहस्पतिवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह शाहाबाद प्रभारी एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुशील कुमार और संचालन जिला महामंत्री विजय सिंह ने किया। कार्यक्रम के संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा की सामाजिक सेवा समरसता सप्ताह स्थापना दिवस 6 अप्रैल से शुरू होकर 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के दिन तक चलेगा। जिसमें भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ द्वारा लगातार कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अनुसूचित जाति मोर्चा अनुसूचित वर्ग के युवाओं को जागरूक कर रही है। जबकि युवा मोर्चा द्वारा रोजगार परामर्श शिविर लगाया जा रहा है। इसके अलावा महिला मोर्चा द्वारा अनुसूचित महिलाओं के साथ सहभोज तथा अतिपिछड़ा मोर्चा महात्मा फुले जयंती के साथ साथ अति पिछड़ा वर्ग के लोगो को भाजपा में सदस्यता दिलाने सरकारी कर रही है। साथ हीं भाजपा पूरे जिले में बूथ स्तर पर अंबेडकर जयंती मनाएगी। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा सचिन, सुधीर सिंह, शशि भूषण प्रसाद, अशोक साह, नवीन चंद्र साह, परमहंस सिंह, प्रमोद कुशवाहा, संजीव कुमार, सतनारायण पासवान, प्यारेलाल ओझा, बबल कश्यप, गुप्तेश्वर गुप्ता, पंकज सिंह, रितेश राज, संजय कश्यप, मुन्ना शर्मा, सुजीत गोंड, इंद्रजीत सिंह, अभिषेक तिवारी, परमेश्वर सिंह, महेंद्र पासवान, सनी चौरसिया, गीता पांडे, भानु प्रताप सिंह, वंशी सेठ, संतोष सिंह, रवि सिंह, गौतम संजय, ध्रुव जी, रजनीश वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।