हिंदुस्तान करता है, प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान- सुशील कुमार सिंह…

IMG-20250627-WA0103

विश्वनाथ आनंद

औरंगाबाद (बिहार)- बिहार के औरंगाबाद स्थित अनुग्रह नारायण सिंह नगर भवन में हिंदुस्तान दैनिक अखबार के बैनर तले हिंदुस्तान करता है प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान कार्यक्रम किया. जिसका विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह सहित अन्य लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि हिंदुस्तान दैनिक अखबार ने बच्चों की भविष्य को उज्जवल बनाने के उद्देश्य कई टिप्स की जानकारियां देते हुए जिला मुख्यालय में कई कार्यक्रम किया है, जिसका सभी ने सराहा है. उन्होंने आगे कहा कि बच्चों की उज्जवल भविष्य को लेकर हिंदुस्तान दैनिक अखबार के बैनर तले नगर भवन में हिंदुस्तान करता है प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया. जिसमें जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों ने भाग लेकर प्रतिभा को प्रदर्शित किया. उन्होंने आगे कहा कि युवा देश का भविष्य है. ऐसे कार्यक्रम करने से बच्चों की भविष्य विकसित करता है. तथा उनका भविष्य उज्जवल बनता है. उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि बच्चों को चार दिवारीयों से बाहर लावे तथा शिक्षित करें. ऐसे तो कार्यक्रम के दौरान सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने प्रतिभा का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाते देखे गए. वहीं दूसरी तरफ अभिभावक गणों ने भी अपनी सहभागिता निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभाशाली बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान काफी संख्या में अभिभावक ,पदाधिकारी गण सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं के अलावे हिंदुस्तान अखबार के ब्यूरो चीफ ,कर्मी, संवाददाता मुख्य रूप से शामिल रहे. मुख्य अतिथि को कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. जिसे लोगों ने सराहनीय कदम बताया.