श्री स्वामी रामाचार्य गुरु महाराज जी को योगा यूनिवर्सिटी ऑफ दी अमेरिका, फ्लोरिडा (USA) द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई - Newslollipop

श्री स्वामी रामाचार्य गुरु महाराज जी को योगा यूनिवर्सिटी ऑफ दी अमेरिका, फ्लोरिडा (USA) द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई

WhatsApp Image 2024-12-16 at 5.53.54 PM

मनोज कुमार ।

भगवान श्री गया गदाधर, श्री विष्णुपद, श्री राघवेंद्र स्वामी जी का विशेष आशीर्वाद एवं श्री सुबुधेंद्र तीर्थ स्वामी जी महाराज के अनुग्रह कृपा से विगत 50 वर्षों से मगध क्षेत्र गया तीर्थ एवं पूरे उत्तर भारत में वेद पाठशाला, धर्म जागृति, एवं सनातन वैदिक धर्म रक्षण एवं धार्मिक विषय हेतु मंत्रालय वैदिक पाठशाला गया तीर्थ क्षेत्र के श्री स्वामी रामाचार्य गुरु महाराज जी को योगा यूनिवर्सिटी ऑफ दी अमेरिका, फ्लोरिडा (USA) द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि दी गई।

यह कार्यक्रम ग्लोबल योगा समिट 2024 बंगलौर (कर्नाटक) में डॉ. बाबू राजेंद्र प्रसाद इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर में दिनांक 14 एवं 15 दिसंबर 2024 को आयोजित किया गया, यह समस्त कार्यक्रम श्री अरुलू मल्लीगे पार्थसारथी गुरुजी के द्वारा संचालन किया गया।
इस कार्यक्रम में विश्व के 50 से ज्यादा देश के योगा, वैदिक, कला जगत से प्रतिनिधि शामिल हुए थे विश्व के 11 लोगो को उनके विभिन्न क्षेत्रों में किए गए सेवाओं को देखते हुए उन्हें यह विशेष सम्मान दिया गया, इस कार्यक्रम में पूरे विश्व से 9000 से ज्यादा लोग उपस्थित हुए थे जिसमें उत्तर भारत से यह पुरस्कार डॉक्टेड अवार्ड सिर्फ श्री स्वामी रामाचार्य जी गुरुमहराज जी को दिया गया। मगध की धरती के लिए यह बहुत ही बड़ा सम्मान है। मंत्रालय वैदिक पाठशाला से जुड़े हुए एवं गया क्षेत्र के सभी लोगों के लिए यह एक बेहद अद्भुत क्षण रहा है।