शेरघाटी में रिटायर्ड चिकित्सा महानिदेशक डॉ तपेश्वर प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल - Newslollipop

शेरघाटी में रिटायर्ड चिकित्सा महानिदेशक डॉ तपेश्वर प्रसाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल

IMG-20250719-WA0040

 

शेरघाटी।थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला में अज्ञात बाइक सवार तीन अपराधियों ने सुबह के तकरिवन 8:30 बजे रिटायर्ड चिकित्सा महानिदेशक डॉ. तपेश्वर प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक-सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी शैलेन्द्र सिंह एवं शेरघाटी थानाध्यक्ष अजित कुमार द्वारा तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का अवलोकन किया गया जबकि घायल व्यक्ति ने प्राथमिक उपचार हेतु स्वयं गाड़ी चलाकर अस्पताल पहुँचे।

जानकारी के मुताबिक चिकित्सक अपने बगीचे से लौटकर घर की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार 3 अपराधी उनका पीछा करते हुए शेखपुरा तक आया।

इसके बाद अपराधियों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ तीन गोली चलाई जिसमे एक गोली चिकित्सक के गलफड़े में लगी।

जिससे चिकित्सक घायल हो गए तभी आसपास के लोग आवाज सुनकर बाहर आये तो देखा कि गोली चली है, हालांकि स्थानीय लोगो ने अपराधियों पर इट पत्थल से हमला भी किया लेकिन भागने में सफल रहा।

अपराधी बाइक पर सवार होकर घाघर के रास्ते झारखंड की ओर भागने की सूचना है,

छानबीन के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक लोडेड पिस्तौल बरामद किया गया है

वही स्थानीय लोगो द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर अपराधियों की भागने की दिशा का अनुमान लगाते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल उनका पीछा शुरू किया गया,

जबकि संबंधित क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

 

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक गया आनंद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, शेरघाटी-1 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया है। साथ ही तकनीकी एवं एफ०एस०एल० टीम को साक्ष्य संकलन हेतु घटनास्थल पर जांच किया जा रहा है,

उन्होंने स्थानीय नागरिकों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि इस मामले में संलिप्त अपराधकर्मियों के शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए है और

मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही इस घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसएसपी ने कहा कि इस संबंध में शेरघाटी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

उल्लेखनीय हो की संपत्ति को लेकर बेटे से विवाद भी चल रहा है,

पुलिस बाप बेटे के सम्पति विवाद को भी जोड़कर जांच कर रही है।

बता दे कि जनवरी के महीने में चिकित्सक के क्लीनिक पर बाइक सवार अपराधियों ने बम फेंका था,

जिसके पुलिस गुत्थी भी नही सुलझा पाई थी,

जबकि दूसरे दिन शहर के रमना मोहल्ला के मेला में एक व्यक्ति के घर बम धमाके से दो बच्चे झुलस गए थे,जिसका तार उससे भी जोड़ा गया था।

लेकिन उसका कुछ भी खुलासा नहीं हो पाया।

वहीं पुलिस इस घटना का तहकीकात चिकित्सा के अस्पताल पर हुए बम धमाके रमण में हुए बम धमाके एवं गोलीबारी कांड और तीनों में को एक साथ जोड़कर जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है फिलहाल पुलिस आरोपियों को घर पकड़ के लगातार छापेमारी भी शुरू कर दी है।