शेरघाटी में जीतनराम मांझी ने किया रोड शो
चंदन मिश्रा।
शेरघाटी।गया जिले के शेरघाटी में गया संसदीय क्षेत्र के एनडीए समर्थित हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रत्याशी सह सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के समर्थन में शेरघाटी में निकाला गया रोड शो रोड शो के दौरान हम प्रत्याशी एक खुली जीप में सवार होकर लोगों को संबोधित करते हुए नजर आए।जिसमें एनडीए एवं उन घटक दल के लोग भी शामिल थे,यह कार्यक्रम क्रम शहर के नया बाजार से होते हुए प्रखंड कार्यालय के समीप से मुख्यमार्ग गोलाबाजार होते हुए अफजलपुर ल,पालकिया, नवादा समेत अलग-अलग इलाकों में भी भ्रमण किया।
वहीं गोला बाजार से गुजरते हुए यह रोड शो में ग्रामीण क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र सैकड़ो के तादाद में समर्थक शामिल थे।
उक्त दौरान शहर वासियों ने हम प्रत्याशी जीतनरमन को फूलों के माला पहनकर उन्हें भव्य स्वागत किया और ग्रामीणों ने भी भव्य स्वागत किया,ग्रामीण उन्हें वोट देने का भी अस्वस्थ भरोसा दिलाया।रोड शो के दौरान हम पार्टी जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश उर्फ लाला सिंह, प्रखंड अध्यक्ष मनोज मांझी, भाजपा नेता नगर अध्यक्ष अशोक सिंह प्रखंड अध्यक्ष रवि रंजन उर्फ रवि सिंह, दीनानाथ पांडे ,सुशील कुमार गुप्ता अज्जू सिंह पशुपतिनाथ पाठक अरुण चंद्रवंशी के अलावे लोजपा पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल थे।
