महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

f652a8a6-b34a-42f7-aa8b-08e2791e2873

मनोज कुमार ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम् बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देशन में आज कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता देश में बढ़ती हुई कमरतोड़ मंहगाई, चरम सीमा पर पहुंची बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, अडानी प्रकरण का जेपीसी जांच, केंद्र सरकार के इशारे पर देश के विपक्ष की आवाज राहुल गांधी जी की लोकसभा से सदस्यता समाप्त करने का जनता के बीच सच्चाई उजागर करने, पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा पुलवामा हमला पर सनसनीखेज खुलासा की जांच आदि मांगो को लेकर जय भारत सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम के तहत संविधान की रक्षा एवम् लोकतंत्र को बचाने हेतु गया समाहरणालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन, घेराव एवम् आमसभा का आयोजन किया गया।
प्रदर्शन गया जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय राजेंद्र आश्रम से निकाला जिसमे जिला के कोने, कोने से आए सैकड़ों कांग्रेस जन, शहीद भगत सिंह तिनमुहानी, कोयरीबारी, जिला स्कूल होते हुए गया समाहरणालय के मुख्य द्वार पर मोदी सरकार के विफलताओं, गलत नीतियों के खिलाफ घंटो जम कर नारेबाजी किया। समाहरणालय के मुख्यद्वार का घेराबंदी के बाद आमसभा का भी आयोजन किया गया।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने बताया कि प्रदर्शन का नेतृत्व , पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, विजय कुमार मिठू, डा शशि शेखर सिंह, अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, सुमंत कुमार, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, शशि किशोर शिशु, दामोदर गोस्वामी, मो सरवर खान, उदय शंकर पालित, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, इंटक अध्यक्ष कृष्णा सिंह, कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम सेवक प्रसाद कुशवाहा, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा, अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार निराला, आई टी सेल के खालिद अमीन, मो अजहरुद्दीन, कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक टिंकू गिरी, एन एस यू आई के जिलाध्यक्ष निशांत कुमार आदि कर रहे थे, तथा प्रदर्शन में अहमद रजा खान, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार,केदार प्रसाद, संतोष कुशवाहा, राजीव कुमार उर्फ लब्बी सिंह, श्रवण पासवान, बबलू राम, सुनील कुमार राम,धीरज कुमार वर्मा, मो नवाब अली, कमलेश चंद्रवंशी, जगदीश प्रसाद यादव, मो शमीम, मनीषा सिंह, शांति देवी, अजीत कुमार सिंह, ब्रजेश राय, प्रदीप शर्मा, मो खैउद्दीन, बबलू शर्मा, मो ताजुद्दीन, शशिकांत सिन्हा, रंजीत कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अयोध्या प्रसाद सिंह, वीरेंद्र कुमार बीरू, नवल किशोर शर्मा, राम विनय सिंह, बालमुकुंद पांडेय, बबलू शर्मा, नोनू सिंह सत्येंद्र नारायण सिंह, नाथुन पासवान, रामानुज शर्मा, ओम प्रकाश निराला, ललन कुमार दास, अखिलेश यादव, रामाश्रय सिंह, सतीश सिंह, पुपु सिंह, रेवती रमण, दूधेश्वर यादव, मो शमीम, रामजी मांझी, तबरेज आलम, राजेंद्र सिंह, अर्जुन प्रसाद, बड़ा बाबू, राम प्रकाश गुप्ता, शंभू शरण सिंह, मदन सिंह, आदि शामिल थे।
प्रदर्शन के उपरांत आमसभा का आयोजन हुआ , जिसे संबोधित करते हुए जिला प्रभारी, पूर्व मंत्री, अवधेश कुमार सिंह ने कहा की कांग्रेस पार्टी संपूर्ण भारत वर्ष में जय भारत सत्याग्रह आंदोलन कार्यक्रम के तहत प्रखंड, जिला मुख्यालयों पर विशाल प्रदर्शन कर महंगाई, बेरोजगारी कम करने, घोटाले, भ्रष्टाचार की जांच तथा तानाशाह मोदी सरकार जो देश के संविधान एवम् लोकतंत्र को भी समाप्त करने पर उतारू है, राहुल गांधी जो विगत नौ वर्षो से देश के किसान, मजदूर, छात्र नौजवान एवम् आमजन की आवाज बन कर मोदी सरकार की विफलताओं के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे है, उनकी भी लोकसभा से सदस्यता तक समाप्त कराने का काम किया गया।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू ने कहा की आज पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक जी द्वारा पुलवामा हमला पर किए गए सनसनीखेज खुलासा से देश के प्रधानमंत्री बेनकाब हो गए है, जिस पर पर्दा डालने के लिए नित्य दिन तरह के कारनामे किए जा रहे है।

You may have missed