भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू का 61वां स्मृति दिवस संपन्न... - Newslollipop

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू का 61वां स्मृति दिवस संपन्न…

IMG-20250527-WA0042

 

विश्वनाथ आनंद

 टिकारी (बिहार )-टिकारी विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत तेतरिया गांव में आधुनिक भारत के निर्माता ,देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० पं० जवाहरलाल नेहरू का 61वां स्मृति दिवस टिकारी विधानसभा क्षेत्र के भावी कांग्रेस प्रत्याशी सह नगर परिषद टिकारी के माननीय सभापति अजहर ईमाम की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज पूर्व प्रधानमंत्री स्व० पं० जवाहरलाल नेहरू के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ। आधुनिक भारत के निर्माण में पं जवाहरलाल नेहरू के योगदानों पर विस्तार से चर्चा की मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने की। वहीं प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वाधान में इस मौके पर सामुदायिक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तेतरिया गांव एवं उसके आसपास के क्षेत्र की उपस्थित महिलाओं कांग्रेस का प्रतीक तिरंगा पट्टा एवं माला प्रदान कर सम्मानित किया गया। देश के नव निर्माण में कांग्रेस पार्टी की योगदानों,उसकी योजनाओं ,जनहित में किए गए कार्यों से अवगत कराया गया। इस मौके पर दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के प्रति आस्था जताते हुए पूर्व में किए गए कार्यों एवं भावी योजनाओं से प्रभावित हो स्वेच्छा से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। छठवां पंचायत के पूर्व मुखिया बसंत सिंह जी,दीपक सिंह जी, छठवाँ पंचायत के पूर्व वार्ड सदस्य- राजा राम प्रजापत जी, मंटु कुमार शर्मा जी,सुधेश कुमार,मुकेश कुमार,नीरू देवी, दौलती देवी,फुलमनिया देवी सहित कई ग्रामीण महिला पुरुष इस मौके पर मौजूद थे।इस कार्यक्रम में माई बहिन मान योजना के बारे में बताया गया,दिए गए नम्बर 8800023525 पर मिस्ड कॉल करा ,फार्म भराकर पर्ची दी गयी।

उधर चिरैली में भी आधुनिक भारत के निर्माता ,देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० पं० जवाहरलाल नेहरू का 61 स्मृति दिवस टिकारी नगर परिषद के सभापति अज़हर ईमाम की अध्यक्षता में मनाई गई।बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटि के तत्वावधान में निर्देशित कार्यक्रम जन आक्रोश बैठक का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंत मे माई बहिन मान योजना का उल्लेख कर ,दिए गए नम्बर मिस्ड कॉल कर,रजिस्टर्ड कराया गया।उक्त कार्यक्रम में नगर परिषद टिकारी के माननीय सभापति अज़हर ईमाम,पार्षद-अक्षय चौधरी, शिवपूजन माँझी ,पार्षद प्रतिनिधि-शमीम आलम के अलावे अनेक स्थानीय लोग मौजूद रहे।