भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थको ने टिकारी में शंभू नाथ केसरी को भारत सरकार के पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय के स्वतंत्र निदेशक पद पर मनोनयन होने पर किया नागरिक अभिनंदन व स्वागत…

विश्वनाथ आनंद
टिकारी (बिहार)- भारतीय जनता पार्टी टिकारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं द्वारा टिकारी निवासी श्रद्धेय शंभू नाथ केशरी को भारत सरकार के पेट्रोलियम व गैस मंत्रालय के स्वतंत्र निर्देशक पद पर मनोनयन होने पर नागरिक अभिनंदन व स्वागत किया गया। स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व अमर रहे की नारा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस बीच सभी लोगो ने शंभू नाथ केशरी जी को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व पुष्प रूपी बड़ा माला से सम्मानित किया। मौके पर श्री केशरी द्वारा आए हुए आगत अतिथि सहित भाजपा कार्यकर्ता को पुष्प माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बीच -बीच में लोगो ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे की नारा सहित भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह, जेपी नड्डा, दिलीप जायसवाल जिंदाबाद की नारा बुलंद करते नजर आए।इस अभिनंदन समारोह में टिकारी विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं में प्रमुख लोग में संजय कुमार उर्फ बबलू जी, जिला महीला मोर्चा अध्यक्ष भुवन मोहिनी,पूर्व मंडल अध्यक्ष कोंच मिथलेश पाठक, सुनील सिंह, देवेंद्र शर्मा, उपेन्द्र पाठक, सुनील शर्मा, टिकारी प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष सह दक्षणी मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान, पूर्व महामंत्री सह जिला कार्यसमिति सदस्य शिवबल्लभ मिश्र, नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद, विजय गुप्ता, प्रभात चंद्र गुप्ता, पार्षद संध्या गुप्ता, काली विश्वकर्मा,आयोजन समिति में लगे बिनोद कुमार, गणेश कुमार, अरुण प्रियदर्शी, रामाशीष प्रजापति, मंटू प्रजापति, संजय गुप्ता,सहित अन्य और लोगो में सतेंद्र शर्मा, रामनिवास ठाकुर, किशोर रावत, राजकुमार पासवान, अर्जुन सिंह, सतेंद्र सिंह, प्रीतम मिश्रा, महेश कुमार,अमित गुप्ता, शंभू पासवान, छोटन केवट, सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सभी लोगो ने इस पद पर आसीन होने पर श्रद्धेय शंभू नाथ केशरी जी को टिकारी के लिए आन बान शान की प्रतीक बताया। इस बीच अन्य लोगो ने मेमंटो देकर भी सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय गुप्ता व संचालन द्वव पूर्व नगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद, बिनोद कुमार ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन पार्षद प्रतिनिधि मनोज गुप्ता ने किया। वही कार्यक्रम के अंत में शांति पैलेस के प्रोपराइटर विजय प्रसाद चंद्रवंशी के आकस्मिक निधन पर सामूहिक तौर पर लोगो ने श्रद्धांजलि अर्पित मौन धारण कर करने का कार्य किया।