भाजपा का विधानसभा स्तरीय मंडल अध्यक्ष का हुआ स्वागत
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रवि रंजन सिंह तो नगर अध्यक्ष राधेश्याम बने।
शेरघाटी।शहर के नया बाजार स्थित एक होटल में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया गया स्वागत समारोह उक्त दैरान शेरघाटी, डोभी एवं आमस के लोग शामिल थे,
कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह के द्वारा किया गया।
मंच का संचालन शेरघाटी विधानसभा प्रभारी अजीत कुमार मिश्रा ने किया।
उक्त दौरान जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को।माला पहनाकर व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया,
शेरघाटी नगर से राधेश्याम सिंह, ग्रामीण रवि कुमार सिंह, डोभी उत्तरी से अभ्यास कुमार चंद्रवंशी,दक्षिणी सुमन चतुर्वेदी,
आमस पूर्वी से माधुरी जायसवाल तथा पश्चिम से कुंदन कुमार सिंह को माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर अभिनंदन किया।
जिला अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के द्वारा सभी को मनोनीत किया गया है।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी सदस्यों के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है।
जिसपर खरा उतरना होगा। कुछ महीनो बाद बिहार में विधानसभा चुनाव है।
आप लोग को अभी से इसकी तैयारी में लग जाना है।
उक्त कार्यक्रम में मौजूद अशोक कुमार सिंह, अरुण चंद्रवंशी, मुरारी प्रसाद सिन्हा, तपेश्वर प्रसाद सिंह, रौशन गुप्ता, राम जय सिंह, पशुपतिनाथ पाठक, दीनानाथ पांडे, नीतू देवी, आनंद कुमार, वार्ड पार्षद क्रमशः संतोष सिंह परमानन्द मणी एवं उदय पासवान, अशोक लाल, बद्री सिंह, निक्कू कुमार, गोविंद कुमार, प्रमोद सिंह, राजीव गोयल, अमरेश सिंह इत्यादि शामिल थे।