बैठक में सर्वसम्मति से मानपुर प्रखंड 21 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया

c9aa69e2-6f63-4536-9b4b-ed85eaec49a6

मनोज कुमार ।

आज दिनांक 6 सितंबर 2023 को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर पार्टी की मानपुर प्रखंड इकाई की बैठक के खंजाहापुर में संगठन की समीक्षात्मक तथा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु प्रखंड चुनाव अभियान समिति के गठन को लेकर श्री छोटू कुशवाहा की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सर्वसम्मति से मानपुर प्रखंड 21 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया। जो प्रखंड क्षेत्र के सभी बूथ पर 10 सदस्य कमेटी का गठन करने का काम करेंगे।बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव सा वजीरगंज विधानसभा पर्यवेक्षक श्री राम कुमार जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी प्रखंड प्रभारी श्रीदीना मांझी श्री पंकज सिंह तथा राष्ट्रीय सचिव शंकर मांझी नंदलाल मांझी अनिल यादव सम्मिलित हुए। पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए तथा नेता श्री जीतन राम मांझी जी के नेतृत्व को स्वीकार कर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों युवाओं ने हम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया तथा समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने में अपना अहम योगदान देने का संकल्प लिया ।पार्टी में सदस्यता ग्रहण करने वालों में चंदन कुमार अजय कुमार टुनटुन कुमार राकेश कुमार मोहम्मद शाहनवाज राकेश कुमार कुंदन कुमार मोहम्मद बबलू अंसारी नवलेश कुमार मांझी पवन कुमार दास मोहम्मद हसनैन राजेश मांझी गंगा मांझी उपेंद्र मांझी अनीता देवी मोहम्मद आरिफ पटेल मांझी आदि।