बाढ़ जैसे इलाको का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण। - Newslollipop

बाढ़ जैसे इलाको का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

IMG-20250716-WA0066

 

शेरघाटी। लगातार हो रहे बारिश के कारण शेरघाटी में बाढ़ जैसे हुए हालात वहीं शेरघाटी के ऐतिहासिक पालकिया रोड पर बने पुल हुआ पानी में ध्वस्त आवागमन हुआ प्रभावित ग्रामीण बताते हैं कि शेरघाटी के पहले विधायक जगलाल महतो ने 1952 में इस पुल का निर्माण कराया था।

इसके बाद से एक बार भी मरमती का कार्य नहीं किया गया हालांकि इसको लेकर कई बार लोग स्थानीय विधायक के अलावे नगर परिषद से भी गुहार लगा चुके हैं,टेंडर भी हुआ लेकिन आसपास के जमीन के मालिक ने बनाने से रोक लगा दिया सड़क निर्माण कार्य करा रहे कंपन्नी ने नही कार्य नहीं बना पाया।

अचानक हुई बारिश के तेज बहाव से पुल भी बहा कर चला गया।

जिससे पलकिया,फतेहपुर, शेरपुर, सुदामडीह जैसे आधा दर्जन गाँव का प्रखंड व अनुमंडल मुख्यालय से सम्पर्क टुटा,

उसे टूटने के वजह से ग्रामीणों को काफी परेशानी होने लगी।

उल्लेखनीय हो कि उसे टूटने से दलित,महादलित आदि तमाम गाँव के लोगो को इलाज के आवश्यकता हो तो आने जाने का कोई सुबिधा नही है,

लोगो के जीवन राम भरोसे ही हो गया है।

वही जल मग्न में तब्दील हुए ग्रामीण इलाकों में पल्हिद खुर्द,चिलिम,पलकिया,समोद बीघा समेत अन्य जगहों का दौरा किया पीड़ित परिवार के लोगों को सहायता देने एवं व्यवस्था किए जाने के बाद जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है उक्त दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या से निदान पाने के लिए सहायता दी जा रही है वहीं उनके परिजनों को खाने-पीने के लिए व्यवस्था भी किया गया है

उक्त दौरान शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे