परैया थाना परिसर में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रेम कुमार .
परैया:- थाना परिसर में गुरुवार को मुहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य रूप से मुहर्रम पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई।मौके पर अंचला अधिकारी केशव किशोर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा मुहर्रम पर्व हम सभी का पर्व है इस पर्व आपस में मिलजुलकर भाई चारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। परैया थाना अध्यक्ष सर्वनारायण ने कहा पर्व एक दूसरे को जोड़ने का काम करता है।आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए। इस पर्व में डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा, मुहर्रम पर्व में लाइसेंसधारी द्वारा जिस रास्ते से जुलूस निकालने और रोकने का विवरण दिया जाएगा उसी रास्ते से जुलूस निकाला होगा।रास्ता बदलने का अनुमति नहीं दिया जाएगा,जुलूस खार पर मस्जिद से परैया मुख्य बाजार से मस्जिद पर मिलन के बाद, दखनेर के रास्ते होकर पुनः सभी लोग अपने – अपने घर के तरफ रवाना होंगे , किसी प्रतीक झंडा पर्व के दूसरे दिन उतरना होगा और कहा जुलूस के दौरान कोई ऐसा नारा या गाना नहीं बजाएंगे .
जिसे दूसरे के भावनाओं को ठेस पहुंचे।प्रशासन द्वारा जारी किया गया सभी गाईड लाइन को पालन करना होगा,अगर कोई भी व्यक्ति अशांति फैलाने व नशा में पाए जाने पर उन्हें चिन्हित कर उनके खिलाफ कानूनी करवाई की जाएगी।जुलूस के दौरान सभी संवेदन शील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाथी की जाएगी।वहीं सीओ अरशद मदनी ने कहा ताजिया निकलने वाले सभी को लाइसेंस लेना अनिवार्य है।इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुजीत कुमार अकेला, सरपंच सतीश यादव, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के युवा प्रखण्ड देवकुमार चौधरी, नौशाद आलम, पंकज कुमार गुप्ता, कृष्णजीत कुमार रजक, परैया थाना के एस. आई देवराज कुमार रजक, राजेश यादव, प्रशांत कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद, रामबाबू पासवान, अंजली कुमारी ए. एस. आई विनोद कुमार तिवारी, बसंत कुमार श्रीवास्तव,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थें।