टिकारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित/ मनोनीत संगठन के पांचो सदस्यों को गाजे- बाजे के साथ किया गया अभिनंदन

WhatsApp Image 2025-01-06 at 6.54.54 PM

विश्वनाथ आनंद
टिकारी( बिहार)- गया जिला के टिकारी नगर मंडल के भाजपा कार्यालय परिसर में टिकारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित/ मनोनीत संगठन के पांचो सदस्यों को गाजे- बाजे के साथ अभिनंदन समारोह में अभिनंदन किया गया. बताते चलें कि नगर मंडल से मुकेश जैन पिता स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन, टिकारी उत्तरी मंडल से राघवेंद्र कुमार, टिकारी दक्षिणी से अनिल पासवान, कोच दक्षिणी मंडल से श्रीकांत कुमार एवं कोच उत्तरी मंडल से मनजीत कुमार सिंह का अभिनंदन अति उत्साह एवं उल्लास पूर्वक किया गया.

इस दौरान नगर के कार्यकर्ताओं द्वारा भ्रमण किया गया तथा सभी बुथ अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष एवं गण्यमान व्यक्ति सह भाजपा के वरिष्ठ सदस्यों ने भाग लिया जिसमें संगठन विस्तारक रामबृत शर्मा, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष श्रीमती सिंधु जैन ,पूर्व अध्यक्ष एवं जिला मंत्री प्रोo वेंकटेश शर्मा, जिला से जिला भाजपा उपाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार ,वरीय सदस्य संजय शर्मा उर्फ बबलू जी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे.टिकारी नगर मंडल के भाजपा कार्यालय परिसर में टिकारी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित/ मनोनीत संगठन के पांचो सदस्यों को गाजे- बाजे के साथ किया गया अभिनंदन .

You may have missed