चंद्रिका प्रसाद मिश्र( गुरारू) के निधन पर डॉ विवेकानंद पथ गोल बगीचा गया जी में शोक सभा…

विश्वनाथ आनंद
गया जी( बिहार )-गया जी स्थानीय डॉ विवेकानंद पथ गोल बगीचा में चंद्रिका प्रसाद मिश्र (गुरारू) के निधन पर एक शोक सभा का आभासीय आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विवेकानंद मिश्र ने कहा कि चंद्रिका प्रसाद मिश्रा जी का संपूर्ण जीवन समाज राष्ट्र के हित में समर्पित रहा है। वे ख्याति प्राप्त शिक्षाविद कई विषयों के अधिकारी विद्वान थे। उनके असामयिक निधन से संपूर्ण समाज खासकर हमारी व्यक्तिगत क्षति हुई है। क्योंकि समय-समय पर उनका आशीर्वाद मार्गदर्शन विशेष कृपा मिलता रहा है।डॉ मिश्र ने कहा प्रभु उनकी दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा उनके समस्त परिवार के साथ बड़ी संख्या में रहे शुभचिंतकों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करें ।प्रायः सभी लोगों ने उनकी कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला श्रद्धा सुमन अर्पित किए उनमें प्रमुख रूप से सम्मानित साहित्यकार आचार्य राधा मोहन मिश्रा माधव, शिवचरण बाबू डालमिया, राजीव नयन पांडे, आचार्य सच्चिदानंद मिश्र, स्वामी सुमन गिरी, डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज, पंडित अजय मिश्रा, रंजीत पाठक, पवन मिश्रा, डॉ रविंद्र कुमार, प्रोफेसर अशोक कुमार, मनीष कुमार, मृदुला मिश्रा, डिंपल कुमारी, किरण पाठक, दीपक पाठक, उत्तम पाठक, नेहा पासवान, कविता राऊत, संगीता देवी, गुड्डू बाबा, शंभू गिरी, आचार्य सुनील पाठक ,बटुक बाबा, अमरनाथ पांडे ,आचार्य अरुण मिश्रा मधुप, अरुण ओझा, हरिनारायण त्रिपाठी, महेश मिश्रा, तारा विश्वजीत चक्रवर्ती, सुनीता कुमारी, उज्ज्वल मिश्रा, हर्ष कुमार मिश्रा, अनुज कुमार पाठक सहित अन्य लोगों का नाम शामिल है.