चंडी स्थान परिसर में युवा नेता ने किया पौधरोपण

3ddfd455-fb31-481b-9bfe-0d14c416cf3e

धीरज ।

गया। भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता प्रेमसागर के नेतृत्व में प्रतिवर्ष 5 जून को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुए पर्यावरण की रक्षा के लिए शपथ ली गयी। चंडी स्थान स्थित संजय सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन प्रांगण में भाजपा से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आम, नीम, पीपल, महोगनी और अमलतास के दर्जनों पौधे लगाएं। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रेम सागर ने कहा कि हमारे ग्रह को ग्लोबल वार्मिंग जैसे हानिकारक प्रभाव से बचाने के लिए पर्यावरण संरक्षण महत्वपूर्ण है।व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से ही धरती के पर्यावरण को शुद्ध तथा संरक्षित रखा जा सकता है। पारिस्थितिकीय संतुलन बनाये रखने के लिए हमारी जीवनशैली पर्यावरण के अनुकूल होनी चाहिए। जीवन की रक्षा हेतु जल, थल और वायु से निर्मित पर्यावरण की रक्षा अत्यंत जरूरी है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जन जागरूकता फैलाने की जरूरत है। अपने दैनिक जीवन में पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने, जल का प्रयोग कम से कम करने प्रदूषण रोकने के लिए कूड़ा- करकट कूड़ेदान में फेंकने जैसे कई छोटी-छोटी चीजों को अपनाकर पर्यावरण को संरक्षित रख सकते हैं।इस मौके पर गया जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवानंद पासवान, प्रखंड अध्यक्ष नीरज कुमार उर्फ मुनीलाल, मुकेश चंद्रवंशी, अजीत कुमार सहित कई अन्य नेता उपस्थित थे।

You may have missed