गंगा देवी के निधन होने के पश्चात श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा का किया गया कार्यक्रम
-बुद्धिजीवी ,समाजसेवी एवं राजनीतिक से जुड़े लोगों ने लिया भाग.
-103 वर्ष होने के पश्चात श्रीमती गंगा देवी की हुई निधन.
-स्वर्गीय गंगा देवी व्यवहार कुशल ,उदार एवं धर्म परायण महिला थी.
विश्वनाथ आनंद .
टिकारी ( बिहार)-गया जी जिला के टिकारी नगर परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर- 06, रानीगंज मोहल्ले के वार्ड पार्षद (सदस्य)अशोक कुमार सिंह के माताजी श्रीमती गंगा देवी के निधन होने के पश्चात श्रद्धांजलि सभा एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोंउच्चारण तिलांजलि हवन के साथ किया गया. इस दौरान समाजसेवी ,बुद्धिजीवी एवं राजनीति से जुड़े लोगों ने बारी-बारी से तैलिए चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दिया एवं आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. एवं उपस्थित लोगों ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिजनों को ईश्वर धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करें.
उपस्थित लोगों ने कहा स्वर्गीय गंगा देवी केवल सामाजिक महिला ही नहीं,बल्कि व्यवहार कुशल, उदार दिल एवं धर्म पारायण महिला थी. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित होने वालों में भाजपा के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह,नगर परिषद टिकारी के सभापति अजहर इमाम, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ अनिल कुमार सिंह, एवं सपरिवार सहित सैकड़ो लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे .
