एन0पी0एस0 व यू0पी0एसp के खिलाफ 26 सितंबर2024 को जिला मुख्यालय में नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के कर्मियों द्वारा किया जाएगा आक्रोश मार्च- वरुण पांडेय

WhatsApp Image 2024-09-14 at 7.12.25 PM

विश्वनाथ आनंद ।
पटना( बिहार)- नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रदेश अध्यक्ष वरुण पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि आगामी 26 सितंबर 2024 को राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के दिशा- निर्देश के आलोक में देश एवं राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में एन0पी0एस0 व यू0पी0एस0 के खिलाफ नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के कर्मियों द्वारा आक्रोश मार्च निकाला जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर दिशा- निर्देश जारी कर दिया गया है.

उन्होंने सभी कर्मियों से अपील किया है कि अपनी मांगों को लेकर चट्टानी एकता का परिचय देते हुए आक्रोश मार्च को सफल बनाने में अहम योगदान अवश्य दें. ताकि सरकारी कर्मियों का बुढ़ापा का सहारा मिल सके.