आरपीएफ की मदद से महिला यात्री का वापस मिला बैग - Newslollipop

आरपीएफ की मदद से महिला यात्री का वापस मिला बैग

WhatsApp Image 2024-06-12 at 5.54.09 PM

दिवाकर तिवारी ।

सासाराम। रेलवे स्टेशन परिसर से एक ऑटो पर छूटा महिला यात्री का बैग आरपीएफ की मदद से वापस मिल गया है। बताया जाता है कि सासाराम से गड़हनी जाने के लिए ई रिक्शा से दो महिलाएं सासाराम रेलवे स्टेशन आई थी। तभी ई-रिक्शा से सामान उतारने के क्रम में एक बैग रिक्शे पर हीं छूट गया। जिसमें कपड़े के अलावा कुछ गहने भी थे। हालांकि दोनों महिलाओं ने अपने स्तर से रिक्शे की काफी खोजबीन की, लेकिन जब रिक्शे का कुछ पता नहीं चला तो रोते हुए आरपीएफ कार्यालय पहुंची। जहां आरपीएफ ने तत्काल महिलाओं की मदद करते हुए ई रिक्शे की खोजबीन शुरू कर दी और मानवाधिकार समस्या एवं समाधान संस्था की मदद से उक्त रिक्शे को एक घंटे के अंदर खोज निकाला। वहीं रिक्शे पर छूटा बैग भी सही सलामत बरामद हो गया है और उसमें रखे जेवरात की अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक महिला मीरा देवी आरा जिला अंतर्गत गड़हनी थाना क्षेत्र के सहगी गांव की निवासी बताई जाती है।

You may have missed