अभिनंदन समारोह में उमड़ी हजारों हजारों जेष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता की सैलाब, उठी टिकारी सीट कमल निशान की हो - Newslollipop

अभिनंदन समारोह में उमड़ी हजारों हजारों जेष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ता की सैलाब, उठी टिकारी सीट कमल निशान की हो

WhatsApp Image 2025-07-21 at 6.58.43 AM

विश्वनाथ आनंद .
टिकारी( बिहार )-भारतीय जनता पार्टी टिकारी विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं द्वारा कोंच निवासी श्रद्धेय श्री संजय कुमार उर्फ बबलू जी को बिहार प्रदेश के कार्यसमिति सदस्य पद पर मनोनयन होने पर नागरिक अभिनंदन व स्वागत किया गया। स्वागत व अभिनंदन कार्यक्रम का आगाज सर्वप्रथम श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय जी के तैलीय चित्र पर माल्यार्पण व अमर रहे की नारा के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस बीच सभी लोगो ने संजय कुमार उर्फ बबलू जी को पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र व पुष्प रूपी बडा माला से सम्मानित किया। मौके पर श्री बबलू जी द्वारा आए हुए आगत अतिथि सहित भाजपा कार्यकर्ता को पुष्प माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। बीच बीच में लोगो ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे की नारा सहित भारत माता की जय, वन्दे मातरम्, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह, जेपी नड्डा, दिलीप जायसवाल जिंदाबाद की नारा बुलंद करते नजर आए।इस अभिनंदन समारोह में टिकारी विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं में प्रमुख लोग में युगेश कुमार, भारत पेट्रोलियम निर्देशक शंभू केशरी,श्याम सुंदर शर्मा, सुनील शर्मा,पूर्व मंडल अध्यक्ष कोंच मिथलेश पाठक, उपेन्द्र पाठक,सुनील सिंह, देवेंद्र शर्मा, उपेन्द्र पाठक, टिकारी प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष सह दक्षणी मंडल अध्यक्ष अनिल पासवान, पूर्व महामंत्री सह जिला कार्यसमिति सदस्य शिवबल्लभ मिश्र, नगर पूर्व मंडल अध्यक्ष गणेश प्रसाद,शशि प्रियदर्शी, पूर्व कोषाध्यक्ष संजय प्रसाद गुप्ता, निरंजन सिंह,आयोजन सहित से जुड़े अन्य और लोगो में , महामंत्री नीकू कुमार, काजल देवी, कोंच मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह, श्रीकांत शर्मा,सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सभी लोगो ने इस पद पर आसीन होने पर श्रद्धेय संजय कुमार उर्फ बबलू जी को टिकारी विधानसभा के लिए आन बान शान की प्रतीक बताया। इस बीच अन्य लोगो ने मेमंटो देकर भी सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वशिष्ठ नारायण सिंह व संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष मिथलेश पाठक ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन सुधीर शर्मा ने किया।