कॉंग्रेस नेता अरविंद वर्मा के निधन पर शोक की लहर
विश्वनाथ आनंद .
गया जी( बिहार)- वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता, समाजसेवी अरविंद वर्मा के लंबे बीमारी से इलाज के दौरान दिल्ली के निजी अस्पताल में मृत्यु से संपूर्ण कॉंग्रेस परिवार सहित शहर वासियों में शोक की लहर दौड़ गई।शोक व्यक्त करने वालों में बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह,
राम प्रमोद सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, विशाल कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, श्री राम दुबे, प्रद्युम्न दुबे, बैजू प्रसाद, शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान आदि शामिल रहे।नेताओं ने इस दुख की घड़ी में दो मिनट का मौन रख इश्वर से प्रार्थना किया की इनके परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें। नेताओं ने कहा कि गयाजी शहर के बाटा मोड़ स्टेशन रोड निवासि कॉंग्रेस नेता स्व अरविंद वर्मा हर दिल अजीज, बेवाक वक्ता, जुझारू, प्रखर समाजसेवी थे, जो आजीवन कॉंग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहे।