Let’s Inspire Bihar के अंतर्गत गोपालगंज में गार्गी पाठशाला के नए केंद्र का हुआ शुभारंभ

667662059_1526558178834890_5496877849798293319_n

S.K.RAJIV.

गोपालगंज में गार्गी पाठशाला के नए केंद्र के शुभारंभ के साथ Let’s Inspire Bihar के अंतर्गत बिहार के 18 जिलों में 33 निःशुल्क शिक्षा केंद्र स्थापित हो चुके हैं, जिनमें से 14 जिलों में स्थापित 28 केंद्र विदुषियों द्वारा संचालित हैं । गोपालगंज के सीबीएसई पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित गोपालगंज संवाद कार्यक्रम में सर्वप्रथम मैंने विद्यालय के निदेशक जितेंद्र जी तथा प्राचार्या पिंकी राय जी को उनके सामाजिक योगदान हेतु साधुवाद दिया ।

परिसर में एकत्रित प्रबुद्धजनों के साथ अभियान के संदेशों को साझा करते हुए मैंने सभी से बिहार के उज्जवलतम भविष्य के निर्माण हेतु जाति-संप्रदाय, लिंगभेद और विचारधारात्मक मतभेदों से ऊपर उठकर शिक्षा एवं उद्यमिता की क्रांति लाने के निमित्त अपने-अपने हिस्से के बिहार में अपना-अपना दायित्व ग्रहण करने का आह्वान किया । यात्रा गतिमान है !

विकास वैभव के फेसबुक वाँल से—-